मुझे एक्शन बहुत पसंद है
यश ने फिल्म के एक्शन सीन्स के बारे में भी बात की और बताया कि उन्हें एक्शन फिल्में हमेशा से पसंद रही हैं।
उन्होंने कहा, ‘मुझे एक्शन बहुत पसंद है। मैं खुद एक्शन फिल्मों का फैन हूं और जब भी एक्शन होता है, मेरे अंदर का बच्चा खुश हो जाता है। मैं मॉनिटर पर ऐसे देखता हूं जैसे कोई फिल्म देख रहा हूं। एक्शन कोरियोग्राफर JJ (Perry) ने शानदार काम किया है। 26 तारीख को जब 'टॉक्सिक' रिलीज होगी, तब आप देखेंगे हमने कैसा एक्शन किया है।’
'टॉक्सिक' के बारे में
इस फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है और यह 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया और हुमा कुरेशी जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें- Ramayana: कॉमिक कॉन में पहुंचे फैंस को 'रामायण' की टीम ने दिया खास गिफ्ट, यूजर ने वीडियो शेयर कर दिखाई झलक