यश को थी कियारा की चिंता
आगे अपनी बातचीत में यश ने बताया कि ‘मुझे कहना होगा कि प्रेग्नेंसी के दौरान भी उन्होंने पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम किया। मैं ज्यादा चिंतित था और गीतू भी ज्यादा चिंतित थी। हम सेट पर बाउंसर या बॉडीगार्ड की तरह थे। हम उनका ख्याल रखते थे, लेकिन उन्होंने बहुत मेहनत की। धन्यवाद, कियारा, यह पल खास है।’
कब रिलीज होगी फिल्म ‘टॉक्सिक’?
फिल्म 'टॉक्सिक' में यश मुख्य भूमिका में हैं। उनके अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसी अभिनेत्रियां भी इसमें नजर आएंगी। यह फिल्म 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में यश का एक्शन अंदाज दर्शकों को देखने को मिलेगा।