'टॉक्सिक' फिल्म के म्यूजिक लॉन्च पर पहुंचे यश
- फोटो : इंस्टाग्राम@varindertchawla
यश का दिखा दमदार अंदाज
फिल्म ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही यश का लुक, अभिनय चर्चा में है। म्यूजिक लॉन्च इवेंट में पैपराजी भी सबसे ज्यादा यश को देखकर उत्साहित हुए। यश ने भी खूब फोटो क्लिक करवाए।
'टॉक्सिक' फिल्म के म्यूजिक लॉन्च पर पहुंचीं हुमा, कियारा और तारा
- फोटो : इंस्टाग्राम@viralbhayani
हुमा-तारा और कियारा का भी दिखा जलवा
इवेंट में हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और कियारा आडवाणी भी पहुंचीं। हुमा कुरैशी ने ब्लैक गाउन पहना था। वहीं तारा भी बॉडी फिटेड गाउन में नजर आईं। कियारा ने इवेंट के लिए बॉस लेडी लुक चुना, वह रेड कलर के सूट-पैंट पहने इवेंट में शामिल हुईं। तीनों अभिनेत्रियों का लुक चर्चा का विषय बना रहा।
कब रिलीज होगी फिल्म ‘टॉक्सिक’?
फिल्म 'टॉक्सिक' में यश मुख्य भूमिका में हैं। उनके अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसी अभिनेत्रियां भी इसमें नजर आएंगी। यह फिल्म 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में यश का एक्शन अंदाज दर्शकों को देखने को मिलेगा।