फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Toxic: यश की 'टॉक्सिक' से सामने आया अभिनेत्रियों का धमाकेदार लुक, नयनतारा से लेकर कियारा का दिखा अनोखा अंदाज

Wed, 01 Jul 2026 12:04 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Toxic A Fairy Tale for Grown Ups: निर्देशक गीतू मोहनदास की आगामी फिल्म 'टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' से आज सभी अभिनेत्रियों की खास झलक सामने आई है। इसमें नयनतारा के एक्शन अवतार से लेकर कियारा आडवाणी का ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला।
विज्ञापन
1 of 8
फिल्म 'टॉक्सिक' - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ स्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' इस साल 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसकी रिलीज से पहले आज निर्माताओं ने फिल्म की एक खास झलक साझा की है, जिसमें फिल्म की सभी मुख्य अभिनेत्रियों की खास झलक साझा की है।
विज्ञापन

2 of 8
टॉक्सिक - फोटो : सोशल मीडिया
'टॉक्सिक' की खास झलक
आज 'टॉक्सिक' के निर्मातओं ने फिल्म की खास झलक साझा की है। यह खास झलक एक चेतावनी के साथ शुरू होती है, जिसमें लिखा होता है- 'पेरेंट्स, ग्रैंड पेरेंट्स और ग्रेट ग्रैंड पेरेंट्स अपने बच्चों को दूर रखें'।
विज्ञापन

3 of 8
कियारा - फोटो : सोशल मीडिया
कियारा का ग्लैमरस अंदाज
सबसे पहले फिल्म के इस प्रोमो में समुद्र किनारे कियारा आडवाणी का ग्लैमरस लुक दिखाया गया है। फिल्म में कियारा, नादिया के किरदार में नजर आएंगी। कियारा गुलाबी रंग की ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आईं। 
 

4 of 8
हुमा - फोटो : सोशल मीडिया
हुमा कुरैशी
हुमा कुरैशी इस फिल्म में एलिजाबेथ का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म में हुमा खलनायक की भूमिका में नजर आएंगी। ब्लैक ड्रेस में हुमा का दिलफेंक अंदाज प्रशंसकों को बेहद पसंद आ रहा है।
विज्ञापन

5 of 8
रुक्मिणी वसंत - फोटो : सोशल मीडिया
रुक्मिणी वसंत
साउथ अभिनेत्री रुक्मिणी वसंत इस फिल्म में मेलिसा का किरदार निभा रही हैं। आज इस खास झलक में रुक्मिणी एक्शन करते नजर आईं। फिल्म के एक सीन में रुक्मिणी किसी के ऊपर बंदूक ताने गुस्से में नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

6 of 8
तारा सुतारिया - फोटो : सोशल मीडिया
तारा सुतारिया
इस फिल्म में तारा सुतारिया, रेबेका के किरदार में नजर आएंगी। आज इस खास लुक में तारा ब्लैक ड्रेस में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। वह किसी पार्टी को एंजॉय करती दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन

7 of 8
नयनतारा - फोटो : सोशल मीडिया
नयनतारा का एक्शन अवतार
इस फिल्म में नयनतारा, गंगा का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में नयनतारा अभिनेता यश की बहन के किरदार में नजर आएंगी। आज फिल्म की खास झलक में नयनतारा बाइक पर एक्शन अवतार में नजर आईं।
विज्ञापन

8 of 8
यश - फोटो : सोशल मीडिया
रॉकस्टार यश
'टॉक्सिक' में साउथ अभिनेता यश 'राया' का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' में यश दोहरी भूमिका (पिता और बेटे) निभा रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ 5 मुख्य अभिनेत्रियां महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगी, जिसकी खास झलक आज निर्माताओं ने साझा की है।

यह भी पढ़ें: रणबीर कपूर ने 'रामायण' के सेट पर की सह-कलाकार की मदद, अभिनेता जाहिद खान ने की तारीफ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें