फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samantha: सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की बेबी बंप की तस्वीर, लिखा मजेदार नोट; प्रशंसकों ने दी बधाई

Wed, 01 Jul 2026 09:15 AM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Samantha Ruth Prabhu: सामंथा रुथ प्रभु ने हाल ही में अपने बेबी बंप की एक खास तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को सरप्राइज कर दिया। इस पोस्ट को देखने के बाद सामंथा के प्रशंसक बेहद खुश हैं।
विज्ञापन
1 of 4
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम
साउथ अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु जल्द ही मां बनने वाली हैं और इस साल के आखिर में उनकी डिलीवरी होने वाली है। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने बेबी बंप की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। 39 साल की सामंथा ने इस तस्वीर के साथ एक बहुत ही मजेदार कैप्शन लिखा, जिसने इंटरनेट पर सबका ध्यान खींच लिया है।
विज्ञापन

2 of 4
सामंथा - फोटो : इंस्टाग्राम
सामंथा ने शेयर की बेबी बंप की तस्वीर
सामंथा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने बेबी बंप की एक खास तस्वीर शेयर कर अपने प्रशंसकों को खुश कर दिया है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सामंथा ने मजाकिया अंदाज में लिखा, 'मेरे सिक्स-पैक एब्स, मैं तुमसे बाद में मिलूंगी।'

उनकी इस बात पर फैंस लगातार प्यार बरसा रहे हैं और कमेंट सेक्शन में बधाइयों का तांता लग गया है। कुछ हफ्ते पहले ही सामंथा ने अपने पति और मशहूर फिल्म निर्माता राज निदिमोरु के साथ अपने पहले बच्चे की उम्मीद की खुशखबरी फैंस के साथ बांटी थी।
विज्ञापन

3 of 4
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम
काम से छोटा ब्रेक लेंगी सामंथा
अपनी फिल्म 'मा इंटी बंगारम' की सफलता के जश्न के दौरान सामंथा ने संकेत दिया था कि वह अपनी सेहत को ध्यान में रखते हुए अभिनय से कुछ समय का ब्रेक लेंगी। सामंथा ने कहा, 'मा इंटी बंगारम' के बाद, अपनी सेहत की वजह से मुझे थोड़ा ब्रेक लेना होगा। मैं मैट्रनिटी लीव पर रहूंगी। इसके बाद, मैं अपने फैंस के लिए एक और बेहतरीन फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर जरूर वापसी करूंगी।'
विज्ञापन

4 of 4
सामंथा और राज - फोटो : एक्स
सामंथा और राज की शादी
सामंथा और राज की शादी 1 दिसंबर, 2025 को कोयंबटूर के ईशा फाउंडेशन में बेहद निजी तरीके से हुई थी। दोनों ने पहली बार सुपरहिट सीरीज 'द फैमिली मैन 2' में साथ काम किया था। इसके बाद उन्होंने 'सिटाडेल: हनी बनी' और 'मा इंटि बंगारम' जैसी फिल्मों में भी साथ काम किया। सामंथा जल्द ही वेब सीरीज 'रक्त ब्रह्मांड' में नजर आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें