फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या यश की मां ने अल्लू अरविंद पर बोला हमला? 'केजीएफ से पहले यश कौन था?' विवाद पर पूछा ये सवाल

Mon, 31 Aug 2026 09:32 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Yash: 'केजीएफ से पहले यश कौन था?' विवाद पर यश की मां ने रिएक्शन दिया है। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए निर्माता पर हमला बोला और यश का बचाव किया है। 
 
विज्ञापन
पुष्पा अरुण कुमार, यश, अल्लू अरविंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यश की हालिया रिलीज फिल्म 'टॉक्सिक' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रियाओं के बावजूद, इसने अच्छा कलेक्शन किया है। हालांकि, फिल्म को कामुक दृश्यों और हिंसा के कारण आलोचना का भी सामना करना पड़ा है। इस बीच यश की मां पुष्पा अरुणकुमार ने निर्माता अल्लू अरविंद की विवादित टिप्पणी 'केजीएफ से पहले यश कौन था?' पर बिना नाम लिए बात की और अपने बेटे का बचाव किया।
विज्ञापन


क्या बोलीं यश की मां?
एक प्रेस मीट में यश की मां पुष्पा अरुण कुमार ने किसी का नाम लिए बिना कहा 'केजीएफ से पहले यश ने लगातार पांच हिट फिल्में दी थीं। तो अगर वह एक साधारण व्यक्ति हैं जैसा कि आप दावा करते हैं कि 'वह कोई नहीं है', तो आप उससे इतना डरे क्यों हैं? वह कोई आतंकवादी नहीं है। यह पूछने की कोई जरूरत नहीं है कि केजीएफ से पहले वह कौन थे। उन्होंने उससे पहले भी अच्छी फिल्में दी थीं। वह अमीर परिवार में पैदा नहीं हुए। वह एक बस ड्राइवर के बेटे हैं, जो अपनी मेहनत से ऊंचाई पर पहुंचे हैं। एक मां होने के नाते मुझे उन पर गर्व है।

केजीएफ - फोटो : सोशल मीडिया
यश ने की मेहनत
पुष्पा ने यह भी कहा कि उनके बेटे की लोकप्रियता रातों-रात नहीं मिली। उनकी सफलता कन्नड़ सिनेमा में उनके काम का नतीजा है, जिसने उन्हें केजीएफ के बाद पैन-इंडिया स्टार बनाया।

वायरल वीडियो: आतिफ असलम ने चलती कार से फैंस का दिया साथ, यूजर्स को पसंद आया सिंगर का अंदाज; कर रहे ऐसे कमेंट

यश पहले ही दे चुके रिएक्शन
हाल ही में शो 'आपकी अदालत' में यश ने कहा 'किसी फिल्म की सफलता का श्रेय सिर्फ एक व्यक्ति को नहीं दिया जा सकता। मेरा मानना है कि फिल्म सिर्फ निर्माता की नहीं होती। फिल्म पर कई लोग काम करते हैं, मगर अक्सर ज्यादातर क्रेडिट अभिनेता को ही मिलता है। चाहे वह सपोर्टिंग एक्टर हो, राइटर हो या टीम का कोई और सदस्य, हर कोई कड़ी मेहनत करता है। मगर अगर अभिनेता उस चीज को ठीक से पेश नहीं कर पाता जो उसके लिए बनाई गई है, तो फिल्म शायद सफल न हो पाए।
विज्ञापन

फिल्म 'टॉक्सिक' - फोटो : X
क्या है 'केजीएफ से पहले यश कौन था' विवाद?
यह विवाद साल 2023 का है, जब तेलुगु निर्माता अल्लू अरविंद ने केजीएफ की सफलता के बारे में बात करते हुए सवाल उठाया था कि इस फ्रेंचाइजी से पहले यश कौन थे। उन्होंने यह भी कहा था कि फिल्म के पैमाने और प्रोडक्शन वैल्यू ने इसकी सफलता में बड़ी भूमिका निभाई थी।

'टॉक्सिक' के बारे में जानकारी
  • फिल्म 'टॉक्सिक' 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।
  • पांच दिनों में इसने बॉक्स ऑफिस पर 214.10 करोड़ रुपये कमाए हैं।
  • इसमें कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा और रुक्मिणी वसंत हैं।
  • इसकी निर्देशक गीतू मोहनदास हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें