फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Toxic: अपनी फिल्म के लिए नए लुक को छिपाते दिखे अभिनेता यश, शूटिंग के लिए हॉलीवुड निर्देशक भी सेट पर पहुंचे

Sun, 10 Nov 2024 06:08 PM IST
श्वेता महतो एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एक्शन निर्देशक जेजे पेरी को मुंबई में टॉक्सिक के सेट पर देखकर प्रशंसक बहुत खुश हुए। एयरपोर्ट पर उनके आगमन के कई वीडियो भी वायरल हुए। उन्होंने यश को एक अद्भुत अभिनेता बताया।
विज्ञापन
अभिनेता यश - फोटो : Instagram (video Grab)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यश की आने वाली फिल्म टॉक्सिक शुरुआत से ही चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म की टीम में शामिल होने के लिए हॉलीवुड एक्शन निर्देशक जेजे पेरी के मुंबई पहुंचने के एक दिन बाद केजीएफ अभिनेता को पैपराजी ने वर्सोवा जेट्टी पर देखा। कन्नड़ स्टार टॉक्सिक की शूटिंग के लिए जा रहे थे। इस दौरान सोशल मीडिया पर यश के कई वीडियो वायरल हो गए, जिसमें वह अपना नया दाढ़ी वाला लुक छिपाते हुए दिखे। उनकी सह-कलाकार कियारा आडवाणी को भी वर्सोवा जेट्टी पर देखा गया। 
विज्ञापन


जेजे पेरी को देख प्रशंसक हुए खुश 
एक्शन निर्देशक जेजे पेरी को मुंबई में टॉक्सिक के सेट पर देखकर प्रशंसक बहुत खुश हुए। एयरपोर्ट पर उनके आगमन के कई वीडियो भी वायरल हुए। उनमें से एक वीडियो में उन्होंने यश को लेकर कहा, "वह एक अद्भुत अभिनेता और एक पुराना दोस्त हैं। मैं उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।" जेजे पेरी को जॉन विक, जैंगो अनचेंड, एक्स-मेन, डेयरडेविल, द फेट ऑफ द फ्यूरियस, डायवर्जेंट, डे शिफ्ट जैसी फिल्मों के लिए उन्हें जाना जाता है। वह एक मशहूर स्टंटमैन और मार्शल आर्टिस्ट हैं। वह यश को गीतू मोहनदास की फिल्म में परिक्षित करने जा रहे हैं।

यश ने की हॉलीवुड रिपोर्टर से बात
यश ने हॉलीवुड रिपोर्टर से अपनी फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' के बारे में बात की। अभिनेता ने बताया कि उन्होंने ही निर्माताओं को इस फिल्म का शीर्षक सुझाया था। उन्होंने कहा, "हमारे पास बच्चों के लिए फेरी टेल्स हैं, लेकिन बड़ों के लिए नहीं हैं। इसलिए हमने सोचा कि हम वयस्कों के लिए फेरी टेल्स बनाएंगे। मैं टैगलाइन लेकर आया और मुझे लगता है कि टैगलाइन और शीर्षक दोनों ही उपयुक्त है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें