फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Toxic: यश ने बच्चों को दी ‘टॉक्सिक’ से दूर रहने की सलाह; फिल्म के इंटेंस सीन्स को लेकर कही ये बात

Tue, 18 Aug 2026 09:53 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Yash in Toxic Movie: यश की मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अब एक्टर ने फिल्म को लेकर एक चेतावनी दी है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।
विज्ञापन
यश - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म ‘टॉक्सिक ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स’ इन दिनों काफी चर्चा में हैं। फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। अब क्या फिल्म बच्चों को देखनी चाहिए या नहीं? इसपर यश ने खुलकर बात की है।

बच्चों को यह फिल्म नहीं देखनी चाहिए

विज्ञापन

यश ने बच्चों को इस फिल्म से दूर रहने की सलाह दी है। एक्टर के मुताबिक, यह फिल्म बड़ों के लिए बनाई गई है, जो खुद तय कर सकते हैं कि उन्हें क्या देखना है और कहानी से क्या सीख लेनी है।

यश ने यह भी कहा कि फिल्म के ट्रेलर में वह सब कुछ नहीं दिखाया गया है, जो फिल्म में देखने को मिलेगा। फिल्म के कुछ इंटेंस सीन्स को लेकर पहले ही कुछ लोगों ने नाराजगी जताई है, लेकिन यश का मानना है कि फिल्म की कहानी सच्ची और दमदार है।

राजत शर्मा के शो ‘आप की अदालत’ में बात करते हुए यश ने कहा, ‘बच्चों को यह फिल्म नहीं देखनी चाहिए। उन्हें घर पर रहना चाहिए। यह फिल्म बच्चों के लिए नहीं बनाई गई है और यह बात बिल्कुल साफ है। बड़े लोग सही और गलत को समझते हैं। वे खुद तय कर सकते हैं कि उन्हें क्या देखना है, फिल्म से क्या सीखना है और जिंदगी में क्या नहीं करना है। लेकिन फिल्म बहुत सच्ची है और इसकी कहानी काफी गहरी है।’

टॉक्सिक - फोटो : यूट्यूब
'टॉक्सिक' के ट्रेलर में क्या खास?
ट्रेलर के मुताबिक फिल्म की कहानी एक बाप और बेटे की लड़ाई पर आधारित है। ट्रेलर की शुरुआत में एक बेटा अपने बाप से माफी मांगता है और आगे जाकर यही बेटा अपने बाप के खिलाफ खड़ा नजर आता है। अब क्या है दोनों की कहानी यह तो फिल्म देखकर ही पता चलेगा। 
विज्ञापन

टॉक्सिक - फोटो : इंस्टाग्राम
कब रिलीज होगी फिल्म? 
  • फिल्म 'टॉक्सिक' में यश मुख्य भूमिका में हैं।
  • उनके अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसी अभिनेत्रियां भी इसमें नजर आएंगी।
  • यह फिल्म 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
  • फिल्म में यश का एक्शन अंदाज दर्शकों को देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें- शाहरुख के बाद इस सुपरस्टार ने मिलाया रहमान के साथ हाथ, आशा भोसले के ट्रिब्यूट म्यूजिक वीडियो का होंगे हिस्सा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें