प्रभास और निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा पहली बार फिल्म स्पिरिट में साथ काम कर रहे हैं। फिल्म का इंतजार फैंस को बेसब्री से है। इस पुलिस एक्शन ड्रामा फिल्म की चर्चा हाल के दिनों काफी तेज हो गई है। दरअसल, लोगों को उम्मीद है कि इस फिल्म में कोरियाई सुपरस्टार डॉन ली भी नजर आने वाले हैं।
Hrithik Roshan: साउथ के अभिनेता ने की एनटीआर और ऋतिक पर ये टिप्पणी, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा बयान
संदीप ने दी प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर बीते कई दिनों से डॉन ली के नाम पर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। अब फिल्म के निर्देशक ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में एक कार्यक्रम में बाद करते हुए संदीप कहा, "इसके फिल्म लिए प्रतीक्षा करें... यह प्रतीक्षा करने लायक है।" इसके अलावा जब उनसे पूछा गया कि फिल्म कब शुरू होगी तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि यह जल्द ही शुरू होगी और विवरण उपलब्ध होने पर दिया जाएगा।
कब शुरू होगी शूटिंग
हॉलीवुड में भी नाम कमा चुके कोरियाई स्टार डॉन ली को लेकर लोगों ने उम्मीद लगा रखी है कि वह प्रभास की आगामी फिल्म में विलेन की भूमिका में नजर आएंगे। हालांकि, अभी तक इस बारे में अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, फिल्म के निर्माता भूषण कुमार ने हाल ही में एक बातचीत में कहा था कि फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी। उन्होंने कहा था कि दिसंबर में इसका मुहूर्त शॉट होगा और बाकी शूटिंग 2025 में होगी।
द राजा साब में दिखेगे प्रभास
इस जानकारी के अलावा निर्माता फिल्म के कलाकारों के बारे में कुछ भी बताने से बचते नजर आए थे। प्रभास के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता को आखिरी बार फिल्म कल्कि 2898 एडी में देखा गया था। नाग अश्विन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन भी अहम भूमिकाओं में थे। उनकी आगामी फिल्म की बात करें तो द राजा साब में वह नजर आने वाले हैं। इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म को 10 अप्रैल, 2025 को रिलीज करने की योजना है।
Kasthuri Shankar: अभिनेत्री कस्तूरी शंकर की बढ़ीं मुश्किलें, आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में गिरफ्तार