फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raayan: क्या तय समय पर रिलीज नहीं होगी धनुष की 50वीं फिल्म? 'रायन' को लेकर अटकलें हुईं तेज

Tue, 28 May 2024 07:46 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

धनुष की फिल्म रायन का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में इसका एक गाना जारी किया गया था। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में ये कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाई जा सकती है। फिलहाल, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
विज्ञापन
रायन - फोटो : इंस्टाग्राम @dhanushkraja
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिल अभिनेता धनुष की फिल्में देश के हर कोने में पसंद की जाती हैं। साउथ से लेकर हिंदी पट्टी तक, उनकी अदाकारी  लाखों लोगों को अच्छी लगती है। वे जल्द ही रायन नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन भी उन्होंने किया है। इसका पहला पोस्टर जारी होने के बाद से ही फिल्म को लेकर फैंस में जबर्दस्त उत्साह है। 

विज्ञापन

Sharvari Wagh: इंटरनेट पर जमकर धमाल मचा रहा शरवरी का नया गाना, 'तरस' को लेकर अभिनेत्री ने कही दिल की बात

धनुष की 50वीं फिल्म
धनुष की यह 50वीं फिल्म इस साल 13 जून को रिलीज होने के लिए तैयार थी। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स से यह जानकारी सामने आई है कि फिल्म की रिलीज की तारीख टल सकती है। हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म का एक एक गाना जारी किया था, लेकिन इसके बाद फिल्म को लेकर कोई अपडेट नहीं आया है। 
Kids Movies: गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों के साथ देखिए मजेदार फिल्में, एंटरटेंमेंट के साथ अच्छी सीख देती..

टल सकती है रिलीज की तारीख
ऐसे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि फिल्म की रिलीज की तारीख आगे बढ़ाकर जुलाई या अगस्त में की जा सकती है। हालांकि, तारीख को लेकर अब तक निर्माताओं की ओर से कोई भी आधिकारिक एलान नहीं किया गया है। 
Manoj Bajpayee: परवरिश पर मनोज बाजपेयी की दो टूक, बोले- अगर बच्चे आपको खलनायक समझते हैं तो...
विज्ञापन

ये सितारे भी आएंगे फिल्म में नजर
फिल्म के स्टारकास्ट की बात करें तो धनुष के अलावा इसमें एसजे सूर्या, संदीप किशन, कालिदास जयराम, सेल्वाराघवन, प्रकाश राज, दुशारा विजयन, अपर्णा बालमुरली और वरलक्ष्मी सरथकुमार जैसे शानदार कलाकार नजर आने वाले हैं। वहीं, रायन का निर्माण सन पिक्चर्स द्वारा किया गया है। संगीतकार एआर रहमान ने इस फिल्म को अपनी धुनों से सजाया है।
Anees Bazmee: 'अक्षय समय को लेकर हैं पाबंद, देर से आते हैं सलमान', अनीस ने गिनाई दोनों कलाकारों की खूबियां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें