सोशल मीडिया पर बना चर्चा का विषय
इस व्रत के दौरान ब्रह्मचर्य का पालन करना भी जरूरी माना जाता है। भक्त इस अवधि में दाढ़ी या बाल भी नहीं कटवाते और पूरी तरह सादगी व आत्म-संयम का जीवन अपनाते हैं। इस साधना का उद्देश्य मन को शांत करना, अनुशासन बढ़ाना और भगवान अयप्पा की भक्ति में पूरी तरह समर्पित होना है।
यही वजह है कि इतने बड़े और हाई-प्रोफाइल रिसेप्शन में शामिल होने के बावजूद राम चरण ने अपने व्रत के नियमों का पूरी तरह पालन किया और नंगे पैर ही समारोह में पहुंचे। उनका यह अंदाज अब सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा में है।
रिसेप्शन में पहुंचे सेलेब्स
विजय-रश्मिका के रिसेप्शन में मृणाल ठाकुर, श्रीलीला, अल्लू अर्जुन, राम चरण, चिरंजीवी, नागा चैतन्य के अलावा कई फिल्मी सितारे पहुंचे।