नागार्जुन अक्किनेनी ने बेटे अखिल अक्किनेनी को लेकर कुछ बातें कही हैं। अखिल की मां ने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा की है। आइए आपको बताते हैं और न अखिल अक्किनेनी की होने वाली पत्नी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
नागार्जुन अक्किनेनी ने बेटे को लेकर खुशखबरी साझा की है। उन्होंने बताया कि उनके बेटे अखिल अक्किनेनी ने जैनब रावदजी के साथ सगाई की है। अखिल की मां अमाला ने अपने बेटे और जैनब रावदजी की तस्वीर साझा की है। साथ ही सगाई की बात भी कंफर्म की है।
विज्ञापन
Trending Videos
पेंटर हैं जैनब रावदजी
जैनब रावदजी और अखिल अक्किनेनी ने 26 नवंबर को सगाई कर ली। आइए आपको बताते हैं अखिल और उनकी होने वाली पत्नी के बारे में जानने के लिए। पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो जैनब रावदजी बड़े उद्योगपति जुल्फी रावदजी की बेटी हैं। जैनब का जन्म हैदराबाद में हुआ। वह 39 साल की हैं और मुंबई में रहती हैं। उन्होंने एक पेंटर के तौर पर अपना करियर बनाना चुना। वह पिछले काफी समय से भारत में रही हैं। इससे पहले वे दुबई और लंदन में रहकर अपने करियर को बना चुकी हैं।
अखिल अक्किनेनी- जैनब रावजी
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में कर चुकी हैं काम
जैनब रावदजी एमएफ हुसैन की निर्देशित फिल्म 'मीनाक्षी: तीन शहरों की कहानी' में काम कर चुकी हैं। फिल्म में तब्बू और कुणाल कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आ चुके हैं। जैनब की बात करें तो वे नगमा की सहेली के किरदार में नजर आईं थीं।
सोशल मीडिया पर कम एक्टिव रहती हैं जैनब
जैनब सोशल मीडिया पर चीजों को निजी रखना पसंद करती हैं। खबरों की मानें तो अखिल और जैनब रावदजी पिछले दो साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की सगाई बहुत कम लोगों की उपस्थिति में हुई। वहीं, उनकी शादी साल 2025 में होने वाली है। आपको बता दें कि अखिल की इससे पहले श्रिया भूपल से साल 2017 में सगाई हो चुकी है।
नागार्जुन ने साझा की अपडेट
नागार्जुन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की। उन्होंने लिखा, "हम अखिल की सगाई की खबर साझा करके बहुत ही खुश महसूस कर रहे हैं। उनकी सगाई हमारी होने वाली बहू जैनब रावदजी से हुई है। हम जैनब का परिवार में स्वागत करके बहुत खुश हैं। हम इस खास दिन पर आपकी शुभकामनाओं की कामना करते हैं।"