फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन हैं नयनिका रेड्डी? अल्लू अर्जुन के भाई सिरिश की मंगेतर; जानें उनकी प्रेम कहानी से लेकर सबकुछ

Mon, 02 Mar 2026 03:58 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Who is Nayanika Reddy: अल्लू अर्जुन के भाई अल्लू सिरिश 6 मार्च को शादी करने जा रहे हैं। उनकी शादी से पहले, जानिए कौन हैं अल्लू सिरिश की होने वाली पत्नी नयनिका रेड्डी। क्या है नयनिका रेड्डी की प्रोफाइल और उनकी प्रेम कहानी के अलावा सबकुछ?
विज्ञापन
अल्लू परिवार - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्लू सिरीश और उनकी मंगेतर नयनिका रेड्डी की शादी 6 मार्च 2026 को होने वाली है। अल्लू अर्जुन के छोटे भाई तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश कि शादी से पहले की पार्टी आज 2 मार्च को होगी। यह पार्टी तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के साथ होगी। जबकि 6 मार्च की शादी बहुत छोटे और निजी समारोह में होगी, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। जानिए आखिर कौन हैं अल्लू सिरिश की होने वाली पत्नी नयनिका रेड्डी?

विज्ञापन

कौन हैं नयनिका रेड्डी?
नयनिका हैदराबाद की रहने वाली हैं। वे एक सफल बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनका फिल्म इंडस्ट्री या पब्लिक लाइफ से कोई लेना-देना नहीं रहा है। वे बहुत सादगी पसंद, पढ़ाई में मेहनती और निजी स्वभाव की हैं। शादी से पहले उनका नाम सिर्फ अपने करीबी लोगों में ही जाना जाता था। वे अपने परिवार के बिजनेस में शामिल हैं और सोशल मीडिया पर भी बहुत कम एक्टिव रहती हैं।

कैसे हुई दोनों की मुलाकात?
सिरीश और नयनिका की पहली मुलाकात तेलुगु अभिनेता वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी की शादी से पहले एक पार्टी में हुई थी। उस पार्टी का आयोजन अभिनेता नितिन और उनकी पत्नी ने किया था। शुरू में दोनों की बातचीत दोस्ती में बदली और फिर प्यार में। अक्तूबर 2025 में सिरीश ने अपने दादा की जयंती पर पेरिस से एक रोमांटिक फोटो पोस्ट की थी, जिसमें दोनों हाथ पकड़े हुए थे। इसके बाद सगाई की खबर आई।

कब हुई सगाई
अल्लू सिरिश और नयनिका की सगाई 31 अक्तूबर 2025 को एक सादे समारोह में हुई थी। सिरीश ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करके यह खुशखबरी दी थी। उन्होंने लिखा था कि वे अपनी जीवनसाथी नयनिका से बहुत खुशी से सगाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

परिवार में है उत्सव और खुशी की माहौल
अभी अल्लू फैमिली में शादी के उत्सव शुरू हो चुके हैं। सोशल मीडिया पर सिरीश और नयनिका की तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। कई सेलिब्रिटी जैसे रश्मिका मंदाना, विजय देवरकोंडा, राम चरण सहित कई सेलेब्स इन फंक्शन्स में शामिल हुए हैं। यह शादी अल्लू-कोनिडेला परिवार के लिए एक खास मौका है।

यह भी पढ़ें: Salman Khan: पिता सलीम खान के अस्पताल में भर्ती होने पर सलमान ने लिया खास फैसला, जानकर आपको भी होगा गर्व
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें