फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद पहली बार गांव पहुंचे विजय-रश्मिका, धूमधाम से हुआ स्वागत; वायरल हो रहा वीडियो

Mon, 02 Mar 2026 02:33 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rashmika Mandanna And Vijay Devarakonda: रश्मिका-विजय शादी के बाद तिरुपति मंदिर पहुंचे थे। इसके बाद वह अल्लू अर्जुन के भाई अल्लू सिरीश के प्री-वेडिंग रिसेप्शन में नजर आए। अब वो अपने गांव पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम@manav.manglani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। राजस्थान के उदयपुर में दोनों की शानदार शादी हुई है। दोनों ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिस पर फैंस ने उन्हें बधाई दी। शादी के बाद पति-पत्नी आशीर्वाद लेने अपने गांव पहुंचे हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
विज्ञापन

 

वीडियो में क्या है?
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जब रश्मिका-विजय गांव पहुंचते हैं, तो उन्हें देखने के लिए भीड़ लग गई। कई लोग कैमरा लेकर पहुंच गए हैं। सभी उनका स्वागत कर रहे हैं। इसके बाद रश्मिका, विजय का हाथ पकड़ कर चल रही हैं। इस बीच रश्मिका मंदाना काफी खुश नजर आ रही हैं।

शुरू हुईं अल्लू अर्जुन के भाई की शादी की रस्में, विजय-रश्मिका समेत पहुंचे साउथ के ये सितारे

राम चरण, विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम@allusirish
मंदिर पहुंचे विजय-रश्मिका
शादी के बाद रश्मिका और विजय आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में तिरुमाला पहाड़ियों पर स्थित तिरुपति बालाजी (वेंकटेश्वर स्वामी) मंदिर पहुंचे। यहां पहुंच कर पति-पत्नी ने दर्शन किए और शादीशुदा जीवन के लिए आशीर्वाद लिया। शाम को यह जोड़ा साउथ के बेहतरीन कलाकार अल्लू अर्जुन के भाई अल्लू सिरीश के प्री-वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचा था।
विज्ञापन

विजय देवरकोंडा-रश्मिका और आनंद - फोटो : इंस्टाग्राम
कब होगा रिसेप्शन?
ख्याल रहे कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में शादी रचाई। यह शादी बहुत भव्य थी और तीन दिनों तक चली। इसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए। कुछ मशहूर हस्तियां जैसे संदीप रेड्डी वांगा और कल्याणी प्रियदर्शन भी वहां थीं। शादी के बाद अब हैदराबाद में 4 मार्च को एक बड़ा रिसेप्शन होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें