फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैलेंटाइन डे पर मोहब्बत के लिए कुर्बान होने को तैयार वामिका गब्बी, फिल्म ‘डीसी’ की साझा कीं झलकियां

Sat, 14 Feb 2026 02:07 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Lokesh Kanagaraj Film DC Glimpse: बाॅलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ के निर्देशक लोकेश कनगराज के साथ फिल्म ‘डीसी’ में अभिनय कर रही हैं। डायरेक्टर से एक्टर बने लोकेश और वामिका ने अपनी इस फिल्म की कुछ झलकियां, वैलेंटाइन डे पर साझा की हैं।  

विज्ञापन
फिल्म 'डीसी' में वामिका गब्बी - फोटो : इंस्टाग्राम@wamiqagabbi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वामिका गब्बी हिंदी फिल्मों के अलावा साउथ सिनेमा में भी सक्रिय हैं। वह लोकेश कनगराज के साथ एक राेमांटिक ड्रामा फिल्म ‘डीसी’ कर रही हैं। डायरेक्टर के तौर पर लोकेश कनगराज ने साउथ सिनेमा में कई हिट फिल्में बनाई हैं। ‘कैथी’, ‘विक्रम’ और ‘कुली’ जैसी फिल्मों में उन्होंने कार्थी, कमल हासन और रजनीकांत जैसे एक्टर के साथ काम किया। अब वह अभिनय में रंग जमाने वाले हैं। वैलेंटाइन डे पर फिल्म ‘डीसी’ की कुछ झलकियां, वामिका और लोकेश ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। 'डीसी' के नए वीडियो में इश्क का जुनून और कहानी को लेकर भी झलक मिलती है। 

विज्ञापन


'डीसी' में दिखेगी जुनूनी इश्क की कहानी
फिल्म ‘डीसी’ का जो नया वीडियो वामिका और लोकेश ने शेयर किया है, उसमें उनके किरदारों का जिक्र है। साथ ही फिल्म की कहानी को लेकर भी अंदाज होता है। लोकेश देवदास के रोल में हैं, जो इश्क के जुनून में डूबा है। वह प्यार के लिए खून बहा रहा है। वहीं वामिका पार्वती के रोल में हैं, उनके किरदार को देखकर भी लगता है कि वह प्यार के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार है। फिल्म ‘डीसी’ के इस नए वीडियो में लोकेश और वामिका के एक्सप्रेशन काफी इंटेंस हैं। 

   

पोस्ट के साथ साझा किया खास मैसेज 
फिल्म ‘डीसी’ के वीडियो को पोस्ट करने के साथ ही मेकर्स ने एक कैप्शन भी लिखा है। वह लिखते हैं, ‘इस वैलेंटाइन डे पर प्यार और ज्यादा बढ़ जाएगा। ‘डीसी’ की टीम की तरफ से सभी को वैलेंटाइन डे की बहुत सारी विशेज।’

ये खबर भी पढ़ें: वैलेंटाइन डे पर सामने आया ‘एक दिन’ का नया पोस्टर, इस प्यारे अंदाज में दिखे जुनैद खान और साई पल्लवी
विज्ञापन

 
वामिका गब्बी के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स कौन से हैं? 

वामिका गब्बी सिर्फ 'डीसी' फिल्म ही नहीं कर रही हैं। वह एक पंजाबी फिल्म ‘किकली’ कर रही हैं। एक तमिल फिल्म ‘जीनी’ भी उनके खाते में हैं। वहीं दो हिंदी फिल्में ‘दिल का दरवाजा खोल ना डॉर्लिंग’ और ‘कुकू की कुंडली’ भी कर रही हैं। 

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें