धनुष का अबतक नहीं आया कोई रिएक्शन
नोटिस में वकील ए. चिदंबरम ने कहा कि फिल्म इसलिए अधूरी रह गई, क्योंकि धनुष ने इस प्रोजेक्ट को पूरा किए बिना दूसरी फिल्में करना शुरु कर दिया। फिलहाल, इस पूरे मामले पर धनुष की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
इस फिल्म में नजर आएंगे धनुष
इसी बीच धनुष ने अपनी नई फिल्म ‘D55’ का ऐलान भी कर दिया है। इसका निर्देशन ‘अमरन’ फेम डायरेक्टर राजकुमार पेरियासामी करेंगे। प्रोडक्शन हाउस वंडरबार फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की थी। टीम ने धनुष की तस्वीरें भी पोस्ट की हैं।