वीएफएक्स का बढ़िया इस्तेमाल
फिल्म की टीजर में जिस साम्राज्य की झलक दिखती है, उसे वीएफएक्स के जरिए शानदार ढंग से दिखाया है। फिल्म की म्यूजिक एक्शन सीन्स के साथ परफेक्ट नजर आता है। इस फिल्म को नंदा किशोर ने लिखा और निर्देशित किया है। टीजर में जहां मोहनलाल एक योद्धा के रूप में ऐतिहासिक समय में नजर आते हैं, वहीं नए जमाने में वह एक इंसान जैसे दिखते हैं, जो एक व्यक्ति की गोद में शांति से सो रहा है।
ये खबर भी पढ़ें: Mohanlal: एएमएमए अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के साल भर बाद बोले मोहनलाल, कहा- ‘हम कई लोगों के दुश्मन बन गए थे’
कई भाषाओं में होगी मोहनलाल की फिल्म रिलीज
मोहनलाल के एक्शन को पसंद करने वाले दर्शकों के लिए फिल्म ‘वृषभा’ एक तोहफा है। यह फिल्म मलयालम, तेलुगु में एक साथ शूट की गई। हिंदी और कन्नड़ में इसे डब किया गया है। फिल्म पैन इंडिया रिलीज होगी।