सोशल मीडिया पोस्ट पर मांगी माफी
विवादों से घिरी फिल्म की आलोचना को भी अब अभिनेता ने स्वीकार किया है। उन्होंने लिखा, "मैं स्वीकार करता हूं कि मेरी हालिया फिल्में उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी हैं। मेरी पिछली फिल्म को रचनात्मक आलोचना मिली थी, जिसे मैं दिल से स्वीकार करता हूं और माफी भी मांगता हूं।"