स्टेज से शुरू किया करियर
अभिनेत्री चित्तजल्लु कृष्णवेनी ने सती अनसूया -ध्रुव (1936) से अपनी फिल्मी यात्रा की शुरुआत की थी। बाद में उन्होंने मिर्जापुरम के राजा मेका रंगैया से शादी की और तेलुगु, तमिल और अन्य भाषाओं की कई फिल्मों में अभिनय किया। उनके निधन से सिनेमा जगत में शोक का माहौल है।
मुख्यमंत्री ने जताया शोक
आंध्र प्रदेश के मुख्मंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कृष्णवेनी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा- "अभिनेत्री और फिल्म निर्माता कृष्णवेनी के निधन से मुझे दुख पहुंचा है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि कृष्णवेनी की आत्मा को शांति प्रदान करें। फिल्म 'मन देशम' के जरिए एनटीआर को फिल्म उद्योग से परिचित कराकर कला जगत को दी गई उनकी सेवा अविस्मरणीय है। मैं उनके परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।"
फिल्म निर्माता के तौर पर भी किया काम
अभिनेत्री की प्रमुख फिल्मों में मोहिनी रुक्मंगदा (1937), कच्चा देवयानी (1938), मल्ली पेली (1939) और गोलाभामा (1947) शामिल हैं। अभिनय के साथ ही उन्होंने फिल्म निर्माता के तौर पर भी काम किया। उन्होंने तेलुगु फिल्म मन देशम (1949) के निर्माण में नंदमुरी तारक राम राव और प्रसिद्ध संगीत निर्देशक घंटाशाला वेंकटेश्वर राव के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मन देशम फिल्म से ही उन्होंने एनटीआर का डेब्यू का करवाया था।
Chiranjeevi: 'डर लगता है कि कहीं दोबारा लड़की न हो जाए..', पोते की चाहत में चिरंजीवी ने दिया विवादित बयान