फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannappa: सलमान के बाद अब विष्णु मांचू ने भी रद्द किया इवेंट, एक दिन बाद रिलीज होगा 'कन्नप्पा' का ट्रेलर

Thu, 12 Jun 2025 09:40 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद प्लेन क्रैश के दुखद हादसे के बाद सलमान खान ने अपना हालिया इवेंट कैंसिल कर दिया। अब सलमान के बाद साउथ एक्टर विष्णु मांचू ने भी अपनी फिल्म से जुड़ा इवेंट रद्द कर दिया है। साथ ही फिल्म के ट्रेलर को भी एक दिन आगे बढ़ा दिया है। 

विज्ञापन
विष्णु मांचू - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ एक्टर विष्णु मांचू की फिल्म 'कन्नप्पा' का ट्रेलर 13 जून को लॉन्च होने वाला था। इसके लिए इंदौर में एक प्री-रिलीज इवेंट भी रखा गया था लेकिन अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे के चलते यह कार्यक्रम भी रद्द कर दिया गया है। मेकर्स ने फिल्म ‘कन्नप्पा’ के ट्रेलर रिलीज को भी एक दिन के लिए टाल दिया है। 

विष्णु मांचू ने ट्वीट के जरिए दुख जताया 

विज्ञापन

विष्णु मांचू ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश की दुखद घटना पर एक ट्वीट किया। इसमें वह लिखते हैं, ‘आज अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों के लिए मेरा दिल दुखी है। मैं गहरे शोक में हूं। हम फिल्म फिल्म 'कन्नप्पा' ट्रेलर रिलीज को एक दिन के लिए टाल रहे हैं। कल इंदौर में होने वाले प्री-रिलीज इवेंट भी रद्द कर रहे हैं। इस कठिन समय है। मेरी प्रार्थनाएं पीड़ितों के परिवारों के साथ हैं।’   

ये खबर भी पढ़ें:Ahmedabad Plane Crash: हादसे की खबर सुनकर सलमान ने कैंसिल किया इवेंट, बोले- इस वक्त जश्न मनाना ठीक नहीं 

फिल्म में अक्षय कुमार नजर आएंगे 

विज्ञापन

बता दें कि फिल्म ‘कन्नप्पा’ में विष्णु मांचू के अलावा अक्षय कुमार, काजल अग्रवाल, महेश बाबू, प्रभास, रघु बाबू और मधु भी अहम रोल निभाते नजर आने वाले हैं। अक्षय कुमार इस फिल्म में भगवान शिव की भूमिका निभा रहे हैं। पिछले दिनों फिल्म के टीजर में उनका लुक भी सामने आया था।

ये है फिल्म की कहानी
फिल्म 'कन्नप्पा' की कहानी की बात की जाए तो यह एक माइथोलॉजिकल फिल्म है, इसका डायरेक्शन मुकेश कुमार सिंह ने किया है। विष्णु मांचू ने कन्नप्पा की भूमिका निभाई है, जो भगवान शिव का बहुत बड़ा भक्त है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें