फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vishal Krishna Reddy: मौत के पंजे से बाल-बाल बचे तमिल सुपरस्टार विशाल, शूटिंग सेट पर बेकाबू ट्रक आया और...

Thu, 23 Feb 2023 11:26 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

विशाल कृष्ण रेड्डी ने अपने ट्विटर हैंडल पर 'मार्क एंटनी' की शूटिंग के दौरान का एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि फिल्म के सेट पर अभिनेता के साथ एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया है।
विज्ञापन
विशाल कृष्ण रेड्डी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'जाको राखे साइयां...मार सके न कोई' ऐसा हम नहीं बल्कि तमिल फिल्मों के एक्टर और प्रोड्यूसर विशाल कृष्ण रेड्डी कह रहे होंगे। अब सवाल उठता है क्यों?....तो बता दें क्योंकि अभिनेता हाल ही में मौत के मुंह से बचकर लौटे हैं। हाल ही में, तमिल फिल्मों के सुपरस्टार ने अपनी आगामी फिल्म 'मार्क एंटनी' की शूटिंग के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर मौत से हुए सामने का खुलासा अपने फैंस के साथ किया। विशाल द्वारा साझा किया गया यह खौफनाक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

Kanak Rele: पद्मभूषण-पद्मश्री से सम्मानित क्लासिकल डांसर कनक रेले का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

विशाल के साथ हुआ बड़ा हादसा
विशाल कृष्ण रेड्डी ने अपने ट्विटर हैंडल पर 'मार्क एंटनी' की शूटिंग के दौरान का एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि फिल्म के सेट पर अभिनेता के साथ एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया है। फैंस के साथ वीडियो साझा करते हुए विशाल ने लिखा, 'कुछ सेकंड और कुछ इंच से ही भगवान ने मेरी जान बचा ली। भगवान का बहुत-बहुत धन्यवाद। इस घटना से मैं स्तब्ध हूं और अब वापस अपने पैरों पर और शूट पर लौट आया हूं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक ने खोया संतुलन
इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि फिल्म 'मार्क एंटनी' की शूटिंग चल रही है। सेट पर कास्ट और क्रू के सभी लोग शूटिंग करने में व्यस्त हैं। इस फाइट सीक्वेंस में ट्रक का भी इस्तेमाल किया जा रहा था, जिसमें ट्रक को दीवार तोड़कर बाहर आने के बाद रुक जाना था। लेकिन अचानक ही उस ट्रक ने बैलेंस खो दिया और वह स्पीड से उस और बढ़ने लगा, जहां विशाल भी थे। ट्रक को बेकाबू होता देख सेट पर भगदड़ मच गई। विशाल का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसके साथ ही फैंस अभिनेता की सलामती की दुआ भी कर रहे हैं।  
Javed Akhtar: जावेद अख्तर को रास नहीं आई 26/11 पर दिए गए बयान पर कंगना रणौत की तारीफ, बोले- वो जरूरी नहीं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें