फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थलपति विजय की 'जन नायकन' के ट्रेलर की तारीख हुई तय, जानें सही दिन और समय; तीन भाषाओं में होगा रिलीज

Thu, 01 Jan 2026 08:46 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jana Nayagan Trailer Release: थलपति विजय की 'जन नायकन' के ट्रेलर को लेकर निर्माताओं ने एक अहम जानकारी शेयर की है। जानिए कब और किस समय फिल्म का ट्रेलर तीन भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।  
विज्ञापन
'जन नायकन' थलपति विजय - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एच. विनोथ द्वारा निर्देशित 'जन नायकन' थलपति विजय की आखिरी फिल्म है, जिसके बाद वह अभिनय से संन्यास लेकर राजनीति में अपना करियर बनाएंगे। आज फिल्म 'जन नायकन' के निर्माताओं ने आखिरकार फिल्म के ट्रेलर की आधिकारिक घोषणा कर दी है। जानिए कब और किस समय रिलीज 'जन नायकन' का ट्रेलर रिलीज होगा। 
विज्ञापन

कब और किस समय पर रिलीज होगा 'जन नायकन' का ट्रेलर?
फिल्म 'जन नायकन' का ट्रेलर 3 जनवरी को शाम 6:45 बजे रिलीज होगा। यह ट्रेलर फिल्म की पहली झलक पेश करेगा, जो विजय की राजनीति में करियर बनाने के लिए अभिनय से संन्यास लेने से पहले उनकी आखिरी फिल्म है। फिल्म का ट्रेलर हिंदी, तेलुगु और तमिल में रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन

'जन नायकन' के बारे में
'जन नायकन' का निर्देशन एच. विनोथ ने किया है। इसका निर्माण वेंकट के. नारायण ने अपने केवीएन प्रोडक्शंस बैनर के तहत किया है। इस फिल्म में पूजा हेगड़े, मामिता बैजू, बॉबी देओल, गौतम वासुदेव मेनन, प्रियमणि, नारायण और प्रकाश राज सहित कई कलाकार नजर आएंगे। 'जन नायकन' 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह फिल्म तेलुगु में 'जन नायकुडु' और हिंदी में 'जन नेता' के नाम से रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने मालदीव में की न्यू ईयर पार्टी, 2026 का किया शानदार स्वागत; देखें तस्वीरें..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें