के. अन्नामलाई और उन्नी मुकुंदन
- फोटो : एक्स@Iamunnimukundan
‘मार्को’ फिल्म से सुर्खियां बटोरने वाले मलयालम अभिनेता उन्नी मुकुंदन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मां वंदे’ को लेकर चर्चाओं में हैं। ‘मां वंदे’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित हैं। इसमें उन्नी मुकुंदन पीएम मोदी के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म की तैयारियों में जुटे उन्नी मुकुंदन ने अब तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई से मुलाकात की है। इसके बाद अभिनेता मुलाकात के अपने अनुभव को साझा किया है। जानिए उन्होंने क्या कुछ बताया…
मुलाकात को बताया दिल छू लेने वाला
के. अन्नामलाई से मुलाकात को दिल छू लेने वाली मुलाकात बताते हुए अन्नामलाई ने एक्स पर एक लंबी पोस्ट लिखी है। इसमें उन्होंने लिखा, ‘2026 के पहले ही दिन मैने एक ऐसे व्यक्ति के साथ लंच किया, जिनकी जर्नी ने कई लोगों को प्रेरित किया है। इनमें मैं भी शामिल हूं। के. अन्नामलाई भाजपा के वरिष्ठ नेता, तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष, मेरे प्रिय मित्र और ऐसे व्यक्ति हैं जिनसे पीढ़ी वास्तव में प्रेरणा ले सकती है। इस दौरान जीवन, राजनीति, खेल औरसिनेमा जैसे विषयों पर चर्चा हुई। व्यस्त और अनुशासित जीवन जीने के बावजूद इतने सहज व्यक्ति से मिलना कितना दुर्लभ है।’
घर के खाने के लिए जताया आभार
अभिनेता ने अन्नामलाई के करियर पर ध्यान देते हुए कहा कि एक पुलिस अधिकारी को वर्दी की निश्चितता से परे जाकर, दृढ़ विश्वास के साथ मुख्यधारा की राजनीति में कदम रखते देखना प्रेरणादायक था। उनकी किताब ‘बियॉन्ड खाखी’ मुझे कई मायनों में प्रभावित करती है। अन्नामलाई और उनके परिवार को प्यार, स्वादिष्ट घरेलू खाना और अपना समय देने के लिए धन्यवाद। इसने दोपहर को वास्तव में खास बना दिया। यह मुलाकात लंबे समय से होनी थी, लेकिन शायद समय बिल्कुल सही था- नए साल का पहला दिन। आपके समय, आपके विचारों और आपके प्यार के लिए धन्यवाद। उस लंबे समय से पेंडिंग क्रिकेट मैच के लिए भी शुभकामनाएं, अगर हम खेलते हैं तो।
पीएम मोदी के राजनीतिक और व्यक्तिगत जीवन को दिखाएगी फिल्म
क्रांति कुमार सीएच द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म 'मां वंदे' नरेंद्र मोदी के शुरुआती जीवन से लेकर प्रधानमंत्री तक के उनके सफर को दिखाएगी। फिल्म में उनकी राजनीतिक उपलब्धियों और व्यक्तिगत जीवन के बारे में देखने को मिलेगा।