विजय की चर्चित फिल्म 'थेरी'
- फोटो : सोशल मीडिया
चंद फिल्मों के बाद ही सफलता के शिखर पर पहुंचे
विजय थलापति ने ‘थेरी, 'राजविन परवैयिले', 'मिन्सरा कन्ना', 'बीस्ट', 'शाहजहां' जैसी हिट फिल्में की हैं। साल 2023 में उनकी फिल्म 'लियो' ने कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इसके अलावा ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ में भी उनके अभिनय को सराहा था। तमिलनाडु की राजनीति में कदम रखने से पहले विजय थलापति ने एक फिल्म ‘जन नायकन’ की थी। यह उनकी आखिरी फिल्म कही जा रही थी। लेकिन रिलीज से पहले ही यह फिल्म एक विवाद में फंस गई। इस साल के शुरुआत में इस फिल्म को रिलीज होना था, लेकिन यह अभी तक सिनेमाघरों में नहीं पहुंच सकी है।
फिल्म 'जन नायकन' में विजय थलापति
- फोटो : इंस्टाग्राम@actorvijay
‘जन नायकन’ ही नहीं कई फिल्में विवाद में फंसी
विजय थलापति की फिल्म ‘जन नायकन’ पहले सेंसर से हरी झड़ी पाने का इंतजार करती रही, मामला कोर्ट तक भी पहुंचा था। हाल ही में यह ऑनलाइन भी लीक हो गई। समय-समय पर अलग-अलग कारणों से फिल्म का विरोध भी होता रहा।
वैसे यह पहली बार नहीं है कि विजय की फिल्म विवादों में फंसी हो। ‘जन नायकन’ से पहले भी उनकी कुछ फिल्में विवाद में रह चुकी हैं। जैसे साल 2013 में रिलीज हुई विजय की फिल्म 'थलाइवा' को लेकर खूब हंगामा हुआ। फिल्म की टैगलाइन 'टाइम टू लीड' तत्कालीन मुख्यमंत्री जे. जयललिता की सरकार को कुछ अच्छी नहीं लगी। फिल्म बड़ी मुश्किल से रिलीज हुई थी।
इसी तरह साल 2018 में थलापति विजय की फिल्म 'सरकार' भी चर्चा में रही। इस फिल्म पर आरोप लगा कि इसमें सरकारी योजनाओं को गलत रूप से पेश किया गया है। राजनीति पार्टियों ने फिल्म का खूब विरोध किया।
करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं अभिनेता
विजय तमिल सिनेमा में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स में भी शामिल हैं। फीस के मामले में उन्होंने रजनीकांत को भी पीछे छोड़ा है। विजय थलापति एक फिल्म के लिए 65 करोड़ रुपये से अधिक चार्ज करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में विजय की नेट वर्थ 500 करोड़ रुपये से अधिक बताई जाती है।
थलापति विजय पत्नी के साथ और तृषा कृष्णनन
- फोटो : सोशल मीडिया
पत्नी से तलाक को लेकर चर्चा में विजय और तृषा संग जुड़ा नाम
विजय थलापति सिर्फ अपनी फिल्मों और राजनीति में आने के फैसले को लेकर ही चर्चा में नहीं रहे। उनकी निजी जिंदगी भी सुर्खियों में रही है। विजय ने यूके की रहने वाली अपनी एक फैन से शादी की थी। इनकी शादी 25 अगस्त 1999 को हुई। हाल ही में विजय की पत्नी ने तलाक की याचिका दायर की है। दोनों अलगाव की राह पर बढ़ चुके हैं। इसकी वजह विजय का एक कथित अफेयर माना जाता है।
मीडिया रिपोर्ट्स में उनके और साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णनन के रिलेशनशिप में होने की बात कही जाती है। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। विजय और तृषा कई बार साथ नजर आ चुके हैं।
अभिनेता और टीवीके नेता विजय थलापति
- फोटो : सोशल मीडिया
राजनीति की दुनिया में भविष्य पर टिकी निगाहें
तमिल सिनेमा में छा जाने के बाद विजय थलापति अब तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़ा नाम बनकर उभर हैं। उनकी राजनीतिक पार्टी टीवीके इस वक्त मतगणना में सबसे आगे चल रही है। जनता का पूरा समर्थन विजय के साथ नजर आ रहा है। अभिनेता के परिवार वाले और फैंस इस बात से काफी खुश नजर आ रहे हैं।