फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay-Trisha: तलाक की खबरों के बीच फिर तृषा के साथ नजर आए विजय, इस कार्यक्रम में एक्ट्रेस के साथ की शिरकत

Thu, 05 Mar 2026 09:45 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vijay Thalapathy And Trisha Krishnan Attended Wedding Reception: साउथ फिल्मों के चर्चित एक्टर विजय थलापति इन दिनों अपने तलाक को लेकर चर्चा में हैं। इन्हीं खबरों के बीच एक कार्यक्रम में वह रूमर्ड गर्लफ्रेंड तृषा संग नजर आए। देखें, वायरल वीडियो।
विज्ञापन
विजय थलापति और तृष्णा कृष्णनन साथ आए नजर - फोटो : इंस्टाग्राम@onlynikil
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले दिनों दक्षिण भारतीय अभिनेता विजय थलापति की पत्नी ने तलाक की अर्जी फैमिली कोर्ट में दायर की। तलाक की खबरों के बीच विजय गुरुवार को अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड तृषा कृष्णनन के साथ एक कार्यक्रम में नजर आए। जानिए, दोनों साथ में कहां पहुंचे? क्या इस तरह उन्होंने अपने नए रिश्ते को दुनिया के सामने कबूल कर लिया है। 

साथ में कहां पहुंचे विजय और तृषा?

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक वीडियाे वायरल है, जिसमें विजय और तृषा भारतीय परिधान में एक कार्यक्रम में शामिल हुए। दोनों किसी कपल की तरह इस इवेंट में शामिल हुए। विजय और तृषा, कल्पना सुरेश और मीनाक्षी सुरेश के बेटे के रिसेप्शन में शामिल हुए। पब्लिक में इस तरह साथ नजर आकर दोनों ने अपने रिश्ते को कबूल कर लिया है। 
 


 

विज्ञापन

थलापति विजय की पत्नी और तृषा - फोटो : सोशल मीडिया

ये खबर भी पढ़ें: पहले फैन, फिर प्रेमिका उसके बाद बनीं पत्नी; कुछ ऐसा रहा विजय-संगीता का रिश्ता 

विजय की पत्नी संगीता ने दायर की तलाक की अर्जी
पिछले दिनों अभिनेता और टीवीके (तमिलगा वेत्रि कझगम) प्रमुख विजय थलापति की पत्नी संगीता ने चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दायर की थी। संगीता और विजय की शादी अगस्त 1999 में हुई थी। इस कपल के दो बच्चे हैं, जेसन संजय और दिव्या शाशा। अब यह कपल अलग हो रहा है, इसकी वजह भी संगीता ने साझा की है। तलाक की याचिका के मुताबिक संगीता ने विजय पर बेवफाई का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि विजय का एक अभिनेत्री के साथ 'अवैध संबंध' था। पत्नी से तलाक की खबर के बीच ही विजय और तृषा साथ नजर आए। इस तरह कहीं ना कहीं विजय ने अपने और तृषा के रिश्ते पर मुहर लगा दी है। 

'जन नायकन' होगी विजय की आखिरी फिल्म
विजय जल्द ही फिल्म 'जन नायकन' में नजर आएंगे। लेकिन 'जन नायकन' फिल्म कानूनी पचड़े में फंसी हुई है। अभी तक इसकी रिलीज को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आया है। यह उनके करियर की आखिरी फिल्म होगी, इसके बाद वह पूरी तरह से राजनीति में सक्रिय हो जाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें