2024 में सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद ओटीटी पर धमाका कर चुकी साउथ की फिल्म 'महाराजा' अब चीन में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है औ लगातार नए रिकॉर्ड कामय कर रही है। क्राइम थ्रिलर 'महाराजा' ने चाइनीज बॉक्स ऑफिस पर दो दिनों में करोड़ों की कमाई कर ली है।
विजय सेतुपति की एक्शन थ्रिलर महाराजा चीनी बॉक्स ऑफिस पर 15वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। फिल्म ने पहले वीकेंड में 3 मिलियन डॉलर यानी 25 करोड़ 41 लाख रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म को चीन में लगभग 40 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है।
विज्ञापन
महाराजा
- फोटो : सोशल मीडिया
कितने की कर चुकी है कमाई
पहले 2 दिनों में विजय की फिल्म ने 2.30 मिलियन डॉलर यानी 19.50 करोड़ की कमाई करने के बाद महाराजा ने रविवार को लगभग 900K (7.50 करोड़ ग्रॉस) की कमाई की, जिससे ओपनिंग वीकेंड में कुल कलेक्शन लगभग $3.2 मिलियन (27 करोड़) हो गया।
महाराजा
- फोटो : सोशल मीडिया
इन फिल्मों को दी टक्कर
3.2 मिलियन डॉलर के साथ, महाराजा चीन में 15वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है (डॉलर के हिसाब से) जबकि भारतीय मुद्रा में, यह दृश्यम (27 करोड़ ग्रॉस), काबिल (23.50 करोड़ ग्रॉस) और 102 नॉट आउट (22.50 करोड़ ग्रॉस) को पछाड़कर 13वीं सबसे बड़ी फिल्म बन गई है।
महाराजा
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म महाराजा
निथिलन समिनाथन द्वारा निर्देशित, महाराजा का अगला लक्ष्य आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदोस्तान है, जिसने चीन में लगभग 60 करोड़ की कमाई की थी। अगर यह फिल्म इस हफ्ते के दौरान अच्छी कमाई करने में सफल रहती है, तो फिल्म उस लक्ष्य के करीब पहुंच सकती है, जो फिल्म की सफलता में एक और आयाम जोड़ देगा। महाराजा का कुल विश्वव्यापी कलेक्शन अब तक लगभग 133 करोड़ ग्रॉस है और 150 करोड़ के आंकड़े की ओर बढ़ रहा है। यह फिल्म साल की सबसे बड़ी तमिल ब्लॉकबस्टर में से एक है। विजय सेतुपति और निर्देशक निथिलन की सबसे बड़ी हिट साबित हुई है। Vikrant Massey: विक्रांत मैसी ने टीवी से की थी अपने करियर की शुरुआत, इन शोज से दिल जीत चुके हैं अभिनेता
चीन के आंकड़ों के साथ ही ‘महाराजा’ की वर्ल्डवाइड कमाई अब 126 करोड़ के आस पास पहुंच गई है। माना जा रहा है कि फिल्म 150 करोड़ के आंकड़े को छू लेगी। फिल्म ‘महाराजा’ का निर्देशन निथिलन समिनाथन ने किया है। फिल्म को भारत में भी काफी पसंद किया गया।