दुआ लीपा के साथ सितारा
- फोटो : इंस्टाग्राम
नम्रता ने साझा की इंस्टा स्टोरी
नम्रता शिरोडकर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो तस्वीरों का कोलाज साझा किया, जिसमें वह अपने बेटी सितारा और उनके कुछ दोस्त दुआ लीपा के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। सितारा शिमरी ऑफ-शोल्डर ड्रेस में काफी खूबसूरत दिख रही थीं। वहीं, नम्रता ने ब्लैक को-ऑर्ड सेट और नेवी ब्लू जैकेट पहनी थी।
दुआ लीपा के साथ सितारा
- फोटो : इंस्टाग्राम
लीपा के साथ बेहद खुश दिखीं सितारा
वहीं, सितारा ने दुआ लिपा के साथ कुछ सेल्फी शेयर की, जिसमें वह बेहद खुश दिख रही थीं। सितारा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी वही तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "मैं अभी भी चीख रही हूं।" सितारा की यह पोस्ट से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होंने कॉन्सर्ट का पूरा लुत्फ उठाया।
दुआ लीपा के साथ सितारा
- फोटो : इंस्टाग्राम
मुंबई में शानदार रहा लीपा का कॉन्सर्ट
दुआ लीपा के मुंबई कॉन्सर्ट के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। उन्होंने अपने हिट गानों के साथ-साथ शाहरुख खान की फिल्म 'बादशाह' के गाने "लेविटेटिंग x वो लड़की जो" का भी म्यूजिक मैशअप पेश किया, जिसने फैंस को दीवाना बना दिया। इस वीडियो को शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने भी देखा और अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए दिल वाले और डांस करती महिला के इमोजी साझा किए।