सात से आठ हथियारबंद सीआरपीएफ कमांडो सुरक्षा में तैनात
इस नई व्यवस्था के तहत विजय जब भी तमिलनाडु में कहीं जाएंगे, उनके साथ सात से आठ हथियारबंद सीआरपीएफ कमांडो मौजूद रहेंगे। इससे उनकी सुरक्षा को पुख्ता करने की कोशिश की जा रही है। विजय ने पिछले साल फरवरी में अपनी राजनीतिक पार्टी शुरू की थी। उनकी पार्टी 2026 के विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेने की तैयारी कर रही है। अभिनेता से नेता बने विजय का यह नया सफर अब सुर्खियों में है और उनकी सुरक्षा को लेकर सरकार का यह कदम चर्चा का विषय बना हुआ है।
Odela 2 Trailer: 'ओडेला 2' का ट्रेलर रिलीज, शिव शक्ति बन गांव वालों की रक्षा करने आईं तमन्ना भाटिया
विजय की आखिरी फिल्म
राजनीति में प्रवेश करने से पहले विजय ने अपनी आखिरी फिल्म का एलान किया था, जिसका शीर्षक 'जन नायकन' है। यह विजय की 69वीं फिल्म है। इस फिल्म में रणनीतिक एंगल दिखाया जाएगा, जिसमें एक नायक के रूप में विजय जनता की सेवा करेंगे और यह आखिरी फिल्म राजनीति में प्रवेश कर चुके विजय के लिए खास साबित होगी।