फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay Deverakonda: 'वीडी 14' को लेकर आया नया अपडेट, क्या फिल्म में डबल रोल निभाएंगे विजय देवरकोंडा?

Wed, 21 Aug 2024 09:35 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

विजय देवरकोंड़ा की आगामी फिल्म वीडी 14 को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म मे वह डबल रोल में नजर आएंगे।
विज्ञापन
विजय देवरकोंडा - फोटो : इंस्टाग्राम-विजय देवरकोंडा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फैमिली स्टार के फ्लॉप होने के बाद हाल ही में विजय देवरकोंडा ने कल्कि 2898 एडी में एक विशिष्ट भूमिका निभाई थी। अर्जुन के रूप में उनके अभिनय को लोगों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म के बाद अभिनेता की एक और फिल्म को लेकर काफी चर्चा हो रही है।
विज्ञापन

Kolkata Doctor Rape Murder: सोशल मीडिया से बदलाव मुमकिन नहीं, इंसाफ के लिए सड़क पर उतरे विवेक अग्निहोत्री

डबल रोल में विजय
फिल्म का अस्थाई नाम वीडी 14 है। यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म होगी, जिसमें विजय अपनी अदाकारी का जलवा दिखाते नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में वह डबल रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म अभी प्रोडक्शन के शुरुआती चरण में हैं। 
विज्ञापन


ब्रिटिश काल की दिखेगी कहानी 
रिपोर्ट्स की मानें तो अगले साल की पहली छमाही तक इसकी शूटिंग शुरू होने की उम्मीद है। दावे के मुताबिक फिल्म में विजय पिता और पुत्र के किरदार में दिखेंगे। फिल्म की कहानी को ब्रिटिश काल के इर्द-गिर्द बुना गया है, जिसे फ्लैशबैक दृश्यों के माध्यम से लोगों के सामने रोचक अंदाज में पेश करने की कोशिश की जाएगी। कहा जा रहा है कि फिल्म में पिता का किरदार शक्तिशाली व्यक्ति के रूप में चित्रित किया जा सकता है। हालांकि, फिल्म निर्माताओं ने अभी तक इन रिपोर्ट्स की पुष्टि नहीं की है।

राहुल की इस फिल्म में काम कर चुके हैं विजय
इस साल मई में विजय ने अपनी इस फिल्म का एक पोस्टर साझा किया था। इसके लिखा था, "महाकाव्य लिखे नहीं जाते, वे नायकों के खून में उकेरे जाते हैं।" पोस्टर में सूखी जमीन पर एक योद्धा की प्राचीन मूर्ति दिखाई दी थी, जो अपने घोड़े पर सवार है और तलवार थामे हुए है। फिल्म में कहानी 1854 से 1878 के बीच की दिखाए जाने की उम्मीद है। विजय देवरकोंडा और राहुल सांकृत्यायन ने इससे पहले 2018 की फिल्म 'टैक्सीवाला' में साथ काम किया था, जिसमें प्रियंका जावलकर, मालविका नायर, मधुनंदन, रवि वर्मा, शिजू ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं।
Kolkata Doctor Rape Murder: सोशल मीडिया से बदलाव मुमकिन नहीं, इंसाफ के लिए सड़क पर उतरे विवेक अग्निहोत्री
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें