फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohanlal: अस्पताल में भर्ती हुए मोहनलाल, अब कैसी है सुपरस्टार की तबीयत?

Sun, 18 Aug 2024 07:41 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सुपरस्टार मोहनलाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तेज बुखार और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद उन्हें कोच्चि के एक अस्पातल में ले जाया गया। अस्पताल की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि डॉक्टरों ने उन्हें पांच दिन तक आराम करने की सलाह दी है।
 
विज्ञापन
मोहनलाल - फोटो : इंस्टाग्राम- मोहनलाल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुपरस्टार मोहनलाल को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। अभिनेता को तेज बुखार, सांस लेने में तकलीफ और मांसपेशियों में दर्द की शिकायत के बाद कोच्चि के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल की ओर से जारी किए बयान में अभिनेता को वायरल रेस्पिरेटरी इंफेक्शन होने की आशंका जताई गई है। 
विज्ञापन

Raksha Bandhan Song: भाई-बहन के प्यार में डूबे हैं इन गानों के बोल, रक्षाबंधन के त्यौहार को बनाते हैं खास

अस्पताल ने जारी किया हेल्थ अपडेट
अस्पताल की ओर से दिए गए बयान में लिखा है, "मोहनलाल, एमआरडी नंबर 1198168 की जांच में उन्हें तेज बुखार, सांस लेने में तकलीफ और सामान्यीकृत मायलगिया की शिकायत है। उन्हें वायरल रेस्पिरेटरी इंफेक्शन होने का संदेह है। उन्हें पांच दिनों तक आराम करने के साथ दवाएं लेने और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचने की सलाह दी गई है।" मोहनलाल फिलहाल स्वस्थ हो रहे हैं और उन्हें ठीक होने में मदद के लिए भीड़-भाड़ वाले वातावरण से दूर रहने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

Raksha Bandhan Special: रक्षाबंधन पर दिखेगा महासंगम, 'अनुपमा' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का होगा मिलन

इस फिल्म में नजर आएंगे मोहनलाल
वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'एल 2: एम्पुरान' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। यह फिल्म लूसिफर का सीक्वल है। इसका निर्देशन सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन कर रहे हैं। दोनों ही सितारों के फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
Bollywood Siblings: काफी चर्चित हैं इन भाई-बहनों की जोड़ी, एक फिल्मों में आया तो दूसरे ने कहीं और नाम कमाया

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें