फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranabaali: शादी के बाद इस फिल्म में पहली बार साथ होंगे विजय-रश्मिका, शनिवार को फैंस के साथ साझा करेंगे कुछ खास

Fri, 27 Feb 2026 09:15 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

New Poster Of Ranabaali: रियल लाइफ में पति-पत्नी बन चुके विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना फिल्म 'राणाबाली' में नजर आएंगे। आज निर्माताओं ने फिल्म का एक खास पोस्टर जरी किया है। इसी के साथ क खास जानकारी भी दी है।
विज्ञापन
फिल्म राणाबाली - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'राणाबाली' के निर्माताओं ने आज फिल्म का एक खास पोस्टर जारी किया है, जिसमें सिर्फ राणाबाली और जयम्मा के हाथ नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही निर्माताओं ने कल शनिवार को कुछ खास साझा करने का वादा किया है। जानिए किस समय 'राणाबाली' फिल्म से जारी होगा कुछ खास?

विज्ञापन

निर्माताओं का पोस्ट
मैत्री मूवी मेकर्स ने आज इंस्टाग्राम पर आगामी तेलुगु भाषा की फिल्म 'राणाबाली' का नया पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में एक लड़का और एक लड़की दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं। फिल्म में रश्मिका और विजय दोनों हैं। तो हो सकता है कि यह दोनों हाथ रश्मिका और विजय के ही हों।

कल इस समय मिलेगा खास सरप्राइज
विजय और रश्मिका की शादी के बाद फैंस उनकी फिल्म 'राणाबाली' को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म के निर्माताओं ने रश्मिका-विजय की शादी के एक दिन बाद ही फिल्म 'राणाबाली' का पोस्टर जारी कर फैंस की उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है। निर्माताओं ने इस पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा, 'हमारे राणाबाली और जयम्मा।' आगे निर्माताओं ने जानकारी देते हुए लिखा, '28 फरवरी को एक खास सरप्राइज देखने को मिलेगा। जिसे देखने के बाद आप एक बार फिर उनसे प्यार में पड़ जाएंगे।'
विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म 'राणाबाली'
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना फिल्म 'डियर कॉमरेड' के बाद फिर से एक साथ 'राणाबाली' में नजर आएंगे। विजय और रश्मिका अभिनीत फिल्म 'राणाबाली' का निर्देशन राहुल सांकृत्यान ने किया है। यह एक ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म रायलसीमा के इतिहास से प्रेरित है। इस फिल्म में विजय देवरकोंडा 'राणाबाली' के किरदार में हैं और रश्मिका मंदाना 'जयम्मा' का रोल निभाएंगी। इस फिल्म में खलनायक का किरदार हॉलीवुड अभिनेता अर्नोल्ड वोस्लू निभा रहे हैं। यह फिल्म 11 सितंबर को दुनिया भर में रिलीज हो रही है। 

यह भी पढ़ें: Tabaahi: 2 मार्च को आएगा 'टॉक्सिक' का पहला गाना, रिलीज हुआ पहला रोमांटिक पोस्टर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें