फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मेरा दिल टूटा और फिर…’, विजय देवरकोंडा ने छोड़ी शराब; जिंदगी के रोमांचक सफर पर किया बड़ा खुलासा

Mon, 31 Aug 2026 04:51 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vijay Deverakonda: साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बात की है। अभिनेता ने बताया कि उन्होंने शराब पीना छोड़ दिया है। जानिए इस बीच उन्होंने क्या कुछ खुलासे किए। 

विज्ञापन
विजय देवरकोंडा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजय देवरकोंडा ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि उनकी जिंदगी हमेशा ‘रोमांचक’ रही है। साथ ही उन्होंने अपने जीवन के कठिन समय के बारे में भी बात की। 

विजय देवरकोंडा ने शराब छोड़ने पर क्या कहा?

विज्ञापन

विजय देवरकोंडा हाल ही में फिल्म ‘रोमंचकम’ के प्रमोशनल इवेंट में पहुंचे थे। यह फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के भाई प्रणय रेड्डी वांगा की आने वाली फिल्म है। इसी दौरान होस्ट ने विजय से पूछा कि साल 2026 में उनकी जिंदगी का सबसे ‘रोमंचकम’ यानी रोमांचक पल कौन सा रहा?

इस सवाल का जवाब देते हुए विजय ने अपनी शादी की बात नहीं की, बल्कि अपनी पूरी जिंदगी के बारे में बताया। उन्होंने कहा, ‘मैं 1989 में पैदा हुआ था और तब से ही जिंदगी रोमांचक रही है। 1989 से लेकर हर साल कुछ न कुछ रोमांचक रहा है। जेब में पैसे हों या न हों, मैंने ब्लेंडर्स प्राइड पी है, ग्लेनफिडिच पी है। लेकिन अब मैंने शराब छोड़ दी है।’

विजय ने यह नहीं बताया कि उन्होंने शराब छोड़ने का फैसला क्यों लिया। हालांकि, इसके बाद उन्होंने अपनी निजी जिंदगी के बारे में कुछ ऐसी बातें बताईं, जिन्हें सुनकर वहां मौजूद लोग भी हंस पड़े।

विजय देवरकोंडा - फोटो : इंस्टाग्राम

निजी जीवन पर क्या बोले विजय 
विजय ने अपने अंदाज में कहा, ‘मुझे प्यार हुआ। मेरा दिल टूटा और फिर मेरी शादी हो गई। चाहे कुछ भी हो, जिंदगी रोमांचक रही है।’

विजय की ये बातें सुनकर संदीप रेड्डी वांगा भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए और बाद में तालियां बजाईं। विजय ने बेहद कम शब्दों में अपनी जिंदगी के कई उतार-चढ़ाव बयां कर दिए।

विज्ञापन

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के मेहंदी अटायर से जुड़ी खास बातें - फोटो : इंस्टाग्राम@toraniofficial
इस साल फरवरी में हुई थी शादी
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने इस साल फरवरी में शादी की थी। दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और उन्होंने अपनी सगाई की खबर भी काफी समय तक सीक्रेट रखी थी।

ये भी पढ़ें- क्या यश की मां ने अल्लू अरविंद पर बोला हमला? 'केजीएफ से पहले यश कौन था?' विवाद पर पूछा ये सवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें