फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kingdom: 'हरि हर वीरा मल्लू' के बाद बदली 'किंगडम' की रिलीज डेट, जानिए कब रिलीज होगी विजय देवरकोंडा की फिल्म

Tue, 10 Jun 2025 11:03 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kingdom New Release Date: पवन कल्याण की फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू' के बाद अब साउथ अभिनेता विजय देवरकोंडा की आगामी फिल्म 'किंगडम' की भी नई रिलीज डेट सामने आ चुकी है।
 
विज्ञापन
किंगडम - फोटो : इंस्टाग्राम@thedeverakonda
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'हरि हर वीरा मल्लू' की रिलीज टलने के बाद अब विजय की फिल्म 'किंगडम' को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। पवन कल्याण की फिल्म की नई रिलीज डेट की जानकारी सामने आने के बाद अब विजय की फिल्म 'किंगडम' की नई रिलीज डेट सामने आ चुकी है। आइए जानते हैं आखिरकार, दर्शक 'किंगडम' को कब देख सकेंगे।
विज्ञापन

 

'किंगडम' की नई रिलीज डेट 
विजय देवरकोंडा की बहुप्रतीक्षित जासूसी एक्शन ड्रामा फिल्म 'किंगडम' की रिलीज डेट एक बार फिर टल सकती है। पहले यह फिल्म 4 जुलाई, 2025 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब 123 तेलुगु डॉट कॉम की एक खबर के मुताबिक यह फिल्म अब 25 जुलाई, 2025 को रिलीज हो सकती है, क्योंकि उस तारीख पर नितिन की फिल्म 'थम्मुडु' पहले से रिलीज होना तय हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: Hari Hara Veera Mallu: 'हरि हर वीरा मल्लू' को लेकर मेकर्स ने की नई घोषणा, कब रिलीज होगी पवन कल्याण की फिल्म
 
विज्ञापन

फिल्म किंगडम
इस फिल्म का निर्देशन गौतम तिन्नानुरी ने किया है। इस फिल्म में विजय देवरकोंडा के अलावा मुख्य भूमिका में भाग्यश्री बोरसे नजर आएंगी। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है। फिल्म का निर्माण सीथारा एंटरटेनमेंट्स और फॉर्च्यून फोर सिनेमाज मिलकर कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: Tejasswi Prakash: 32 साल की हुईं तेजस्वी, 'बिग बॉस' में मिला सच्चा प्यार, करण से पहले इस शख्स से जुड़ा नाम..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें