जुलाई में रिलीज होने की चर्चा
फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू' की रिलीज डेट पोस्टपोन होने के बाद फैंस काफी निराश हैं। सभी की निगाहें फिल्म की नई रिलीज डेट के एलान पर टिकी हैं। फिल्म की नई रिलीज पर एक अपडेट आया है। तेलुगु 123 की एक रिपोर्टे क मुताबिक ऐसी रूमर्स हैं कि फिल्म जुलाई में रिलीज हो सकती है। इस फिल्म के डिजिटल अधिकार रखने वाले प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो के मुताबिक फिल्म 18 जुलाई, 2025 को रिलीज हो सकती है। यानी अनुष्का शेट्टी की 'घाटी' के एक सप्ताह बाद।
ये सितारे आएंगे नजर
'हरि हर वीरा मल्लू' का निर्देशन ए.एम. ज्योति कृष्णा और कृष जगरलामुदी ने किया है। यह एक एक्शन, एडवेंचर ड्रामा फिल्म है। पवन कल्याण के साथ फिल्म में निधि अग्रवाल लीड रोल में हैं। इनके अलावा इस फिल्म में बॉबी देओल विलेन के रोल में नजर आएंगे। मेगा सूर्या प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म का संगीत एमएम कीरवानी ने तैयार किया है। पवन कल्याण की यह पहली पैन इंडिया फिल्म है।