तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के लिए चार तीन पहले रखेंगे प्री-वेडिंग रिस्पेशन
अल्लू शिरीष ने आगे अपनी पोस्ट में लिखा, ‘हम 2 मार्च को अपना प्री-वेडिंग रिस्पेशन रखेंगे। इसमें तेलुगु इंडस्ट्री के लोग शामिल होंगे। हम इस रिस्पेशन के लिए एक्साइटेड हैं। यह फंक्शन अल्लू स्टूडियो में होगा।’ इस तरह अल्लू शिरीष ने फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के अपनी शादी में शामिल किया है।
अल्लू शिरीष दो साल से नयनिका को कर रहे थे डेट
अल्लू शिरीष और नयनिका की सगाई पिछले साल 31 अक्तूबर को हुई थी। सगाई से पहले दोनों ने दो साल तक एक-दूसरे को डेट किया था, जिसकी घोषणा उन्होंने सोशल मीडिया पर की थी। इस कपल का रिश्ता तब शुरू हुआ जब वे अभिनेता नितिन और शालिनी कंडुकुरी द्वारा वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी के लिए आयोजित शादी की पार्टी में मिले थे।
अल्लू शिरीष करियर फ्रंट पर क्या कर रहे हैं?
अल्लू शिरीष को आखिरी बार 2024 में रिलीज हुई एक्शन-कॉमेडी-फैंटेसी फिल्म 'बडी' में देखा गया था। उन्होंने अभी तक किसी आगामी प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की है, उनका पूरा ध्यान अपनी शादी पर फोकस है।