फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉफी विद करण 9: क्या विजय-रश्मिका को लेकर फैलाई जा रही गलत जानकारी? टीम ने पुलिस से की ये शिकायत

Tue, 27 Oct 2026 10:04 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • Vijay-Rashmika: विजय-रश्मिका की टीम ने हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस के पास एक शिकायत दर्ज कराई है।
  • उनका कहना है कि मीडिया में उन्हें लेकर गलत जानकारी फैलाई जा रही है।
  • टीम के मुताबिक पुलिस इस मामले में उचित कार्रवाई करेगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की टीम के एक प्रतिनिधि ने सोमवार को हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है। यह शिकायत इस जोड़ी के बारे में ऑनलाइन फैलाई जा रही कथित झूठी बातों और मनगढ़ंत कंटेंट को लेकर है। पुलिस ने बताया कि वे इस शिकायत की जांच कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos

क्यों की गई शिकायत?
शिकायत में इस जोड़ी की टीम ने 'कॉफी विद करण 9' में उनके शामिल होने के बाद, उनसे जुड़े कुछ खास ऑनलाइन कंटेंट की जांच करने की मांग की है। टीम की ओर से जारी एक प्रेस नोट में कहा गया है, 'शिकायत में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मौजूद कुछ ऑनलाइन प्रकाशनों और डिजिटल सामग्री का जिक्र है। इनमें कथित तौर पर झूठी बातें, मनगढ़ंत कंटेंट, छेड़छाड़ किए गए स्क्रीनशॉट, किसी और के नाम का गलत इस्तेमाल और जानबूझकर की गई ऑनलाइन प्रताड़ना शामिल है।'

रश्मिका मंदाना, विजय देवरकोंडा - फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna
पुलिस को सौंपे लिंक
टीम ने बताया कि उन्होंने जांच के लिए अधिकारियों को संबंधित लिंक सौंप दिए हैं। उन्होंने आगे कहा, 'हमें उम्मीद है कि कानून के अनुसार इस मामले की जांच की जाएगी। साथ ही, गुमराह करने वाली बातों को जानबूझकर बनाने और फैलाने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। चाहे वह कोई सुनियोजित अभियान हो या पैसे देकर चलाया गया कैंपेन, जिसके सबूत मौजूद हैं।'

पुलिस ने जारी किया बयान
साइबराबाद पुलिस ने बताया कि सेरिलिंगमपल्ली जोन के अतिरिक्त डीसीपी के पास इन ऑनलाइन प्रकाशनों को लेकर एक शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसकी वे जांच कर रहे हैं। पुलिस की ओर से जारी एक नोट में कहा गया है, 'इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं किया गया है, क्योंकि शिकायत में बताई गई बातें 'गैर-संज्ञेय' प्रकृति की हैं।'
विज्ञापन

रश्मिका मंदाना , विजय देवकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया
करण के शो में आए थे कलाकार
  • बता दें कि हाल ही में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण 9' में आए थे। 
  • यहां दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर बातचीत की थी।
  • ये कपल अपनी नई फिल्म 'रणबाली' को लेकर भी चर्चा में है।
  • यह फिल्म 16 अक्तूबर को रिलीज हुई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें