फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay Devarakonda: बिल्डिंग से निकलते समय सीढ़ियों से फिसल गए विजय देवरकोंडा, खुद उठ कर आए बाहर, वीडियो वायरल

Fri, 08 Nov 2024 03:04 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

विजय देवरकोंडा एक बिल्डिंग से निकलते हुए सीढ़ियों पर फिसल गए। हालांकि, उनको ज्यादा चोट नहीं आई, वे खुद उठकर बाहर आए और प्रशंसकों के साथ सेल्फी लेते भी नजर आए।
विज्ञापन
विजय देवरकोंडा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजय देवरकोंडा एक बिल्डिंग से निकलते हुए सीढ़ियों पर फिसल गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद विजय देवरकोंडा को उनकी टीम ने उठाया और वह सकुश बिल्डिंग से बाहर आ गए। वह फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाते भी नजर आए। अभिनेता सीढ़ियों से फिसल गए लेकिन उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई है, वह तुरंत ही उठकर बाहर भी आ गए।
विज्ञापन


शूटिंग के दौरान हो गए थे घायल
अभिनेता विजय देवरकोंडा गौतम तिन्नानुरी के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हो गए। अभिनेता की टीम ने बताया कि उन्होंने इसके बावजूद शूटिंग जारी रखी क्योंकि ब्रेक के लिए कोई समय नहीं था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के निर्माता नागा वामसी का कहना है कि अगर 'वीडी 12' का पहला भाग अगर चल जाएगा और दर्शकों को पसंद आएगा। तभी इसके दूसरे भाग को रिलीज किया जाएगा।

Surya: सूर्या को अपनी प्रेरणा मानते हैं एसएस राजामौली, 'कंगुवा' के प्री-रिलीज इवेंट में की अभिनेता की तारीफ
 

विजय की टीम ने कही ये बात
विजय की टीम ने बताया कि विजय फिजियो और रिहैब करवा रहे हैं क्योंकि एक फाइट सीक्वेंस के दौरान चोट लगने के बाद उनके कंधे में दर्द हो रहा है। अभिनेता चोट को और न बढ़ाने का उपाय कर रहे हैं और दर्द को सहने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने फिल्म की शूटिंग नहीं रोकी।

South Superstars: एक साथ छुट्टियां मनाते दिखे दक्षिण भारत के कई सुपरस्टार, तस्वीर हुई वायरल

विज्ञापन

 

'वीडी 14' में भी नजर आ सकते हैं विजय देवरकोंडा
अभिनेता विजय देवरकोंडा अपनी आगामी फिल्म ‘वीडी 14’ में नजर आने वाले हैं। खबरों की मानें तो यह एक पीरियड वॉर ड्रामा फिल्म होगी। इस फिल्म में विजय एक राजा के रूप में नजर आ सकते हैं। कहा जा रहा है कि माई थ्री मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित, इस उच्च-बजट वाली फिल्म की शूटिंग 2025 की शुरुआत में शुरू होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें