रेड कलर के कपड़ों में बेबी सेंटा बने विग्नेश और नयनतारा के लाडले
विग्नेश शिवन ने अपने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीर की छोटी जिफ बनाकर साझा की है, जिसमें कपल को अपने दोनों बच्चों उइर और उलागम के साथ देखा जा सकता है। विग्नेश अपने एक बेटे को लेकर सोफे पर बैठे हैं, तो वहीं नयनतारा अपने दूसरे बेटे को गोद में लिए विग्नेश की तरफ मुस्कुराती हुई देख रही हैं। दोनों बच्चों को रेड कलर के कपड़ों में देखा जा सकता है।
सभी को दीं नए साल और क्रिसमस की शुभकामनाएं
विग्नेश शिवन ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "उइर, उलागम, नयन, विक्की और परिवार आपको क्रिसमस और नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हैं। आपको मैरी क्रिसमस और नया साल मुबारक हो। उन्होंने आगे लिखा, "बुद्धि प्रेम बहुतायत में! और ईमानदारी से ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह सभी को ऐसी जिंदगी जीने की सारी खुशियां और आशीर्वाद दें जिसका आपने हमेशा सपना देखा है! बता दें कि विग्नेश शिवन और नयनतारा ने 9 अक्टूबर 2022 को सरोगेसी के जरिए अपने घर जुड़वा बच्चों का स्वागत किया है।