फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साउथ सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण की 'अखंडा 2-तांडवम' में हुई बॉलीवुड अभिनेत्री की एंट्री, जानिए पूरी डिटेल

Sun, 30 Mar 2025 11:00 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Akhanda 2: नंदमुरी की फिल्म का नाम है 'अखंडा 2-तांडवम'। इस फिल्म में नंदमुरी बालकृष्ण के साथ अब एक बॉलीवुड अभिनेत्री भी अहम किरदार में नजर आएंगी। क्या आप जानते हैं वह कौन हो सकती हैं...
विज्ञापन
'अखंडा 2-तांडवम' में हुई बॉलीवुड अभिनेत्री की एंट्री - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण और निर्देशक बोयापति श्रीनु की फिल्म 'अखंडा' के दूसरे पार्ट की घोषणा की जा चुकी है। दिलचस्प बात यह है कि अब इस फिल्म में उस बॉलीवुड अभिनेत्री की एंट्री हुई है, जिन्हें आप इस किरदार में खूब पसंद करेंगे।
विज्ञापन

फिल्म में हुई विद्या बालन की एंट्री
नतासिम्हा नंदमुरी बालकृष्ण इन दिनों अपनी सुपरहिट फिल्म अखंड की बहुप्रतीक्षित अगली कड़ी अखंड 2 - थंडवम की शूटिंग में व्यस्त हैं। बोयापति श्रीनु के निर्देशन में बन रही यह फिल्म तेजी से तैयार हो रही है। 123 डॉट कॉम की एक खबर के अनुसार, बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन को फिल्म में एक अहम किरदार के लिए चुना गया है। कहा जा रहा है कि वह एक राजनीतिक नेता की भूमिका निभाएंगी। यह बालकृष्ण के साथ उनकी दूसरी फिल्म होगी, इससे पहले वह एनटीआर की बायोपिक में उनके साथ काम कर चुकी हैं। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें:
नवरात्रि के अवसर पर जानिए किस अभिनेत्री ने टीवी पर निभाया किस देवी का किरदार
विज्ञापन

महाकुंभ के दौरान शुरू हुई थी फिल्म की शूटिंग
'अखंडा' का दूसरा पार्त 'अखंडा 2' आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जा चुका है। निर्माताओं ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया था और महाकुंभ मेले में 'अखंडा 2- तांडवम' के कुछ महत्वपूर्ण एपिसोड शूट किए गए थे। फिल्म 'अखंडा 2' पैन इंडिया स्तर पर रिलीज की जाएगी। इसे हिंदी, अंग्रेजी के अलावा कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। फिल्म में प्रज्ञा जैसवाल मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म का निर्माण 14 रील्स प्लस बैनर के तहत राम अचंता और गोपीचंद अचंता ने किया है। फिल्म का संगीत थमन ने तैयार किया है। यह फिल्म 25 सितंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें:
Akshay Kumar: अक्षय कुमार की सेट से लीक हुई तस्वीर, नेटिजेन्स हुए कंफ्यूज, 'भूत बांगला' या 'भूल भुलैया 4'...
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें