फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय देवरकोंडा ने कही थी ऐसी बात कि कॉल पर ‘ब्लश’ करने लगी थीं रश्मिका मंदाना, रणबीर कपूर को भी आ गई थी हंसी

Wed, 25 Feb 2026 12:17 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी की तैयारियों के बीच उनके पुराने वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं। अब एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रश्मिका और विजय की बात सुनकर रणबीर कपूर को तक हंसी आ जाती है। 

विज्ञापन
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना फिलहाल शादी के कार्यक्रमों में लगे हुए हैं। इस बीच वे सोशल मीडिया पर भी फोटो और वीडियो शेयर कर शादी से जुड़ी अपडेट्स दे रहे हैं। अब लेकिन जब से उनकी शादी कन्फर्म हुई है, तब से फैंस उनके पुराने वीडियो खंगालने लगे हैं। ऐसा ही एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


‘एनिमल’ के प्रमोशन का वीडियो वायरल
रश्मिका मंदाना और रणबीर कपूर ने संदीप रेड्डी वांगा की 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एनिमल’ में साथ काम किया था। उस समय रश्मिका की सगाई विजय देवरकोंडा से नहीं हुई थी, लेकिन फैंस को पहले से ही दोनों के बीच कुछ रिलेशनशिप होने का शक था। 

‘एनिमल’ के प्रमोशन के दौरान रश्मिका और रणबीर कपूर, नंदामुरी बालकृष्ण के शो पर पहुंचे थे। शो के दौरान विजय को कॉल लगाया गया। बता दें कि विजय और निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा पहले भी फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ में साथ काम कर चुके हैं, इसलिए यह कनेक्शन और भी खास था।

जब ब्लश करने लगीं थीं रश्मिका 
जब रश्मिका को फोन दिया गया, तो विजय ने बड़े ही प्यारे अंदाज में कहा, ‘व्हाट्सप रैय? बस फिर क्या था। ऑडियंस खुशी से झूम उठी। रणबीर कपूर और संदीप भी हंसने लगे, और रश्मिका शरमाकर लाल हो गईं। वे इतनी नर्वस हो गईं कि उन्होंने कहा, ‘तुम स्पीकर पर हो… सब सुन रहे हैं।’ इसके बाद वे खुद भी हंसने लगीं। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग कह रहे हैं कि हिंट तो पहले से ही था। 

विज्ञापन

 


कब है शादी?
26 फरवरी को प्राइवेट समारोह में रश्मिका और विजय की शादी होगी। इस समारोह को काफी प्राइवेट रखा जाएगा, जिसमें शामिल होने वाले मेहमानों को भी कई नियमों का पालन करना पड़ेगा। पार्टी में नो मोबाइल फोन पॉलिसी लागू रहेगी, यानी कोई भी अतिथि अपने मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर सकेगा। इसके बाद 4 मार्च को हैदराबाद में एक ग्रैंड रिसेप्शन होने की भी चर्चाएं हैं, जिसमें कई सेलेब्स के पहुंचने की उम्मीद है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें