फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meena Ganesh Passes Away: नहीं रहीं मलयालम अदाकारा मीना गणेश, थिएटर से लेकर बड़े परदे तक दिखाया था अभिनय का दम

Thu, 19 Dec 2024 11:04 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Meena Ganesh Death: मलयालम इंडस्ट्री की लोकप्रिय अदाकारा मीना गणेश नहीं रहीं। एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
मीना गणेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री मीना गणेश ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। आज गुरुवार 19 दिसंबर को एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ दिनों पहले स्ट्रोक होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान आज उन्होंने दम तोड़ दिया। उन्हें बचाया नहीं जा सका।

विज्ञापन

थिएटर की दुनिया से की शुरुआत
मीना गणेश की उम्र 81 वर्ष थी। केरल के शोरानूर के एक प्राइवेट अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। उनके निधन से मलयालन इंडस्ट्री को बड़ी क्षति हुई है। मीना गणेश ने अपने करियर में 100 से अधिक फिल्मों में काम किया। उन्होंने अभिनय का सफर थिएटर से शुरू किया। थिएटर की दुनिया में काम करने के बाद उन्होंने फिल्मों का रुख किया। अभिनेत्री ने वर्ष 1977 में फिल्म ‘मणि मुजक्कम’ से डेब्यू किया।
ये खबर भी पढ़ें:
Dipika Kakar: टीवी एक्ट्रेस दीपिका ने शुरू की शूटिंग, जल्द ही साझा करेंगी क्या नया कर रही हैं?

थिएटर आर्टिस्ट एएन गणेश से की शादी
अभिनेत्री ने 'मंडनमार लोंदानिल', 'उत्सव मेलम', 'गोलंथरा वर्था', 'सक्षल श्रीमन चथुन्नी', 'कल्याण सौगंधिकम', 'सियामी इरत्तकल', 'श्रीकृष्णपुराथे नक्षत्रथिलक्कम', और 'माई डियर कराडी' सहित कई फिल्मों में अपने अभिनय का दम दिखाया। मीना गणेश ने अपने अभिनय करियर में अधिकांश सहायक भूमिकाएं अदा कीं। मीना गणेश के निजी जीवन की बात करें तो उनकी शादी एक्टर और थिएटर कलाकार एएन गणेश से हुई। 
ये खबर भी पढ़ें:
Mona Alam MMS Leak: 'व्हाट्सएप संदेश के माध्यम से...,' पाकिस्तानी एंकर मोना आलम ने MMS लीक पर तोड़ी चुप्पी
विज्ञापन

बड़े-बड़े कलाकारों के साथ किया काम
मीना गणेश ने अपने करियर में साउथ सिनेमा के तमाम बड़े सितारों के साथ काम किया। पृथ्वीराज सुकुमारन से लेकर दिलीप, मोहनलाल, ममूटी आदि के नाम इनमें शामिल हैं। अभिनेत्री के निधन के बाद साउथ सितारे उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अभिनेता पकरू ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अभिनेत्री की तस्वीर साझा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें