फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखदः तेलुगू सिनेमा के दिग्गज अभिनेता चलपति राव का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 78 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Sun, 25 Dec 2022 11:16 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता चलपति राव का 78 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। अभिनेता के निधन से इंडस्ट्री के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
चलापति राव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। टॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता चलपति राव का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। अभिनेता को अपने घर ही दिल का दौरा पड़ा और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। 78 साल के अभिनेता के निधन से फैंस और परिवार दोनों ही सदमे में हैं। अभिनेता पिछले काफी समय से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से जूझ रहे थे। 

विज्ञापन


चलपति राव पिछले काफी समय से अभिनय की दुनिया से दूरी बनाए हुए थे। उन्हें कॉमेडी और खलनायक की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। अपने करियर में उन्होंने करीब 600 फिल्मों में काम किया। उन्होंने 'साक्षी', 'ड्राइवर रामुडू' और 'वज्रम' जैसी हिट फिल्में दी हैं। इतना ही नहीं अभिनेता सलमान खान की फिल्म 'किक' में भी नजर आए थे।
Tunisha Death: तुनिशा ने को-स्टार के मेकअप रूम में क्यों की आत्महत्या? एक्ट्रेस की मौत के बाद उठे ये पांच सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


आंध्र प्रदेश के बालिपरू के रहने वाले चलपति राव के बेटे रवि बाबू भी टॉलीवुड में एक अभिनेता, फिल्म निर्माता और निर्माता हैं। वहीं, अभिनेता के निधन की खबर सामने आने के बाद से ही फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े सितारे सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 

Main Atal Hoon: पंकज त्रिपाठी ने धरा पूर्व प्रधानमंत्री का अद्भुत रूप, फिल्म ‘मैं अटल हूं’ का मोशन पोस्टर जारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें