फिल्म का शीर्षक
साउथ अभिनेता विजय देवरकोंडा गौतम थिन्नानुरी द्वारा निर्देशित फिल्म वीडी 12 में नजर आएंगे। निर्माता नागा वामसी द्वारा वीडी 12 का शीर्षक तय किए जाने की घोषणा के बाद, फिल्म के शीर्षक के बारे में अफवाहें फैलनी शुरू हो गई हैं। चर्चा के अनुसार, फिल्म का शीर्षक 'साम्राज्यम' है, लेकिन अभी तक फिल्म के शीर्षक की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
यह भी पढ़ें:
Deva Reviews: 'देवा' में शाहिद कपूर के एक्शन में दिखा दम, जानिए फिल्म को प्रशंसकों ने दिया कैसा रिस्पांस
जासूसी थ्रिलर फिल्म होगी
भारी भरकम बजट में बन रही इस फिल्म में वियज देवरकोंडा के साथ भाग्यश्री बोरसे मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। भाग्यश्री को उनकी फिल्म मिस्टर बच्चन में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है। यह एक जासूसी थ्रिलर फिल्म होगी।
यह भी पढ़ें:
Shahid Kapoor-Arjun Ustara: 'अर्जुन उस्तरा' के बारे में शाहिद कपूर ने दिया बड़ा अपडेट, अगर 'देवा' हिट रही...
फिल्म की शूटिंग
बहरहाल, विजय इन दिनों 'वीडी 12' की शूटिंग में व्यस्त हैं। जानकारी के अनुसार, फिल्म का टीजर 7 फरवरी, 2025 को रिलीज किया जाएगा और निर्माता नागा वामसी ने पहले ही खुलासा कर दिया है कि वीडी 12 को दो भागो में रिलीज किया जाएगा और हर भाग की कहानी अलग होगी। इस तरह वे दो अलग-अलग फिल्में बन जाएंगी। फिलहाल, वीडी 12 की 80 प्रतिशत शूटिंग पूरी हो चुकी है।