मास महाराजा के नाम से मशहूर रवि तेजा जल्द ही नई फिल्म मास जतारा में नजर आने वाले हैं। यह एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन भानु भोगवरपु ने किया है। हाल ही में फिल्म की झलकियां साझा की गई थी, जिसमें रवि तेजा के पुराने अंदाज की झलक देखने को मिली। इसे देखने के बाद उनके फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ गया है। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट अभी तक घोषित नहीं की गई है, लेकिन खबरें हैं कि इसे 2025 की गर्मियों के महीने में रिलीज किया जा सकता है।