'उस्ताद भगत सिंह' का पिछले सात दिनों का कलेक्शन
पवन कल्याण अभिनीत फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' का पूरा खेल मानो 'धुरंधर 2' ने बिगाड़ दिया है। आलम यह है कि आज आठवें दिन यह फिल्म लाखों में सिमट गई है। पवन कल्याण की फिल्म ने ओपनिंग डे पर 34.75 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे दिन नौ करोड़ रुपये। तीसरे दिन 9.1 करोड़ रुपये कमाए। चौथे दिन से इसकी कमाई में गिरावट शुरू हो गई, जो अब तक जारी है। इस फिल्म ने चौथे दिन 7.50 करोड़, पांचवें दिन 2.50 करोड़ और छठे दिन 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। कल बुधवार को सातवें दिन इस फिल्म ने 1.35 करोड़ रुपये कमाए थे।
Dhurandhar 2 Box Office: आठवें दिन भी 'धुरंधर 2' ने जमकर छापे नोट; 'जवान' के लाइफटाइम कलेक्शन को छोड़ा पीछे
फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
आठवें दिन का बॉक्स ऑफिस कितना?
फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' की कमाई में आज गुरुवार को भारी गिरावट दर्ज हुई है। इस फिल्म ने आठवें दिन सिर्फ 72 लाख रुपये कमाए हैं। इस फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 66.67 करोड़ रुपये हो गया है। एक तरफ 'धुरंधर 2' ने वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लिए हैं, वहीं 'उस्ताद भगत सिंह' 100 करोड़ क्लब में भी शामिल नहीं हो पाई है।
फिल्म का बजट और स्टारकास्ट
फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' का बजट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 150 करोड़ रुपये है। फिल्म में पवन कल्याण के अलावा श्रीलाला, पूजा हेगड़े, साक्षी वैद्य, राशि खन्ना और पकंज त्रिपाठी जैसे सितारे भी हैं।