फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raaka: सेलेब्स और यूजर्स को कैसा लगा अल्लू अर्जुन की 'राका' का फर्स्ट लुक? बोले- ऑस्कर जीतेगी यह फिल्म

Wed, 08 Apr 2026 02:50 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Reaction On Raaka: फिल्ममेकर्स ने अल्लू अर्जुन के 44वें जन्मदिन के मौके पर उनकी अपकमिंग फिल्म 'राका' का पोस्टर जारी किया है। फैंस को यह काफी पसंदा आया है। इस पर वो रिएक्शन दे रहे हैं।
विज्ञापन
राका - फोटो : इंस्टाग्राम@sunpictures
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ के बेहतरीन एक्टर अल्लू अर्जुन अपनी अपकमिंग फिल्म 'राका' को लेकर सुर्खियों में हैं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर इस फिल्म का टाइटल और पोस्टर जारी किया गया है। इससे फैंस काफी उस्ताहित हैं। कई फैंस अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म के टाइटल और पोस्टर पर रिएक्शन दे रहे हैं।
विज्ञापन

जारी हुआ 'राका' का पोस्टर
अल्लू अर्जुन के जन्मदिन के मौके पर उनके फैंस को उनकी तरफ से बड़ा तोहफा मिला है। तोहफा यह है कि उनकी अपकमिंग फिल्म का टाइटल और पोस्टर रिवील हुआ है। फिल्म का नाम 'राका' है। फिल्म के पोस्टर में अल्लू अर्जुन एक नए लुक में नजर आए हैं। पोस्टर में अल्लू अर्जुन जानवर के एक पंजे के साथ नजर आ रहे हैं।
 

पोस्टर और टाइटल पर यूजर्स ने किए कमेंट
अल्लू अर्जून की अपकमिंग फिल्म के पोस्टर पर रकुल प्रीत सिंह ने रिएक्शन देते हुए लिखा 'मैं बहुत उत्साहित हूं।' तनीषा मुखर्जी ने रिएक्शन देते हुए लिखा 'पोस्टर बहुत दिलचस्प है। बस इतना जान लो कि तुम कमाल कर दोगे। मैं इसके लिए उस्ताहित हूं।' सोफी चौधरी ने लिखा 'फायर'। एक और यूजर ने लिखा है 'राका बहुत अच्छी फिल्म होगी। यह 2000 करोड़ का रिकॉर्ड तोड़ेगी। यह ऑस्कर अवॉर्ड विनिंग फिल्म होगी।' एक और यूजर ने लिखा 'उनका पहला लुक बहुत ही शानदार है।' 



विज्ञापन

अल्लू अर्जुन बटोर चुके तारीफें
आपको बता दें कि अल्लू अर्जुन अपनी पिछली दो फिल्मों 'पुष्पा' और 'पुष्पा 2' से खूब तारीफें बटोर चुके हैं। 'पुष्पा' 17 दिसंबर 2021 में रिलीज हुई थी। 250 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 267.55 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं 5 दिसंबर 2024 को रिलीज हुई फिल्म 'पुष्पा 2' ने लगभग 1234 करोड़ रुपये कमाए थे। इस फिल्म का बजट 400 से 500 करोड़ रुपये था।

Raaka: 'राका' बनकर डराएंगे अल्लू अर्जुन! जन्मदिन पर सामने आया अगली फिल्म का पोस्टर, दीपिका पादुकोण होंगी सा


फिल्म की स्टारकास्ट
अल्लू अर्जुन की अगली फिल्म 'राका' का निर्देशन एटली कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ लीड रोल में दीपिका पादुकोण होंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें रश्मिका मंदाना, मृणाल ठाकुर, जान्हवी कपूर और राम्या कृष्णन नजर आ सकती हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें