संजीदा शेख का वर्कफ्रंट
संजीदा शेख सबसे ज्यादा टीवी में काम करने के लिए जानी जाती हैं। वह 'फाइटर' और 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' जैसे प्रोजेक्ट्स में अदाकारी से फिल्म और OTT में अपनी पहचान बना रही हैं। 'टॉक्सिक' के अलावा संजीदा शेख अजय देवगन स्टारर ‘धमाल 4’ में भी नजर आएंगी। यह फिल्म 3 जुलाई, 2026 को रिलीज होने वाली है। उनके पास सनी देओल और अक्षय खन्ना के साथ ‘इक्का’ भी पाइपलाइन में है।
'टॉक्सिक' के बारे में
आपको बता दें कि 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। इसके लेखक यश और गीतू मोहनदास हैं। इसे कन्नड़ और इंग्लिश में एक साथ शूट किया गया है। फिल्म को हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और दूसरी भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म 19 मार्च, 2026 को बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर 2' से टकाराएगी।