'जय हनुमान' पूजा मुहूर्त
- फोटो : सोशल मीडिया
तेजा सज्जा भी पूजा में रहे उपस्थित
फिल्म 'हनुमान' का निर्देशन प्रशांत वर्मा ने किया था, वहीं इसके सीक्वल 'जय हनुमान' के निर्देशन की कमान भी वही संभाल रहे हैं। फिल्म का प्रोडक्शन मैत्री मूवी मेकर्स द्वारा किया जा रहा है। वहीं भूषण कुमार टी-सीरीज के जरिए इसे प्रेजेंट कर रहे हैं। पूजा मुहूर्त में प्रोड्यूसर नवीन यरनेनी और वाई. रविशंकर भी मौजूद रहे। इसके अलावा फिल्म 'हनुमान' के एक्टर तेजा सज्जा भी नजर आए।
ऋषभ शेट्टी का किरदार
फिल्म में 'कांतारा' मूवी फेम नेशनल अवॉर्ड प्राप्त एक्टर ऋषभ शेट्टी को भगवान हनुमान का किरदार निभाते देखा जा सकेगा। इस फिल्म का निर्माण बड़े स्तर पर हो रहा है। पौराणिक विषय पर बनी इस फिल्म को पैन इंडिया लेवल पर रिलीज भी किया जाएगा। निर्देशक प्रशांत वर्मा पहले ही ‘जय हनुमान’ को अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बता चुके हैं। इस फिल्म को लेकर प्रशांत वर्मा का कहना है, 'यह फिल्म न केवल भगवान हनुमान की भक्ति और साहस के बारे में है, बल्कि यह ये भी दिखाती है कि विश्वास की शक्ति पहाड़ों को भी हिला सकती है'। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।