फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trisha Cryptic Post: तृषा कृष्णन का ट्रोलर्स को जवाब, क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर लिखा- 'मेरे मामले में नाक…'

Tue, 02 Jun 2026 07:37 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Trisha Krishnan Slammed Trollers: तृषा कृष्णन ने हाल ही में मई महीने के कुछ खास पल अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किए। इस दौरान एक्ट्रेस ने उन्हें ट्रोल करने वालों को मुंह तोड़ जवाब भी दिया। 
विज्ञापन
तृषा कृष्णन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री तृषा कृष्णन का नाम काफी वक्त से तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता विजय से जोड़ा जा रहा है। दोनों को कई बार इवेंट्स में साथ शिरकत करते देखा जाता है। इसी बीच एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर कर उन लोगों पर निशाना साधा जो उन्हें ट्रोल करते हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
तृषा को आए दिन सोशल मीडिया पर सीएम विजय के साथ उनके रिश्ते को लेकर ट्रोल किया जाता है। अब इन्हीं ट्रोलर्स को जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने पेट डॉग के साथ बिताए कुछ पलों का वीडियो शेयर किया। वीडियो में उनका डॉग आराम से बेड पर लेटकर एक्ट्रेस के साथ खेल रहा था।

तृषा कृष्णन - फोटो : इंस्टाग्राम -@trishakrishnan
कैप्शन के जरिए ट्रोर्ल्स को जवाब
तृषा ने वीडियो के कैप्शन में जो लिखा वो चर्चा का विषय बन गया। उन्होंने लिखा, 'सिर्फ यही मेरे मामले में नाक घुसा सकता है। सिर्फ इसे ही इजाजत है।' ऐसा लिखकर तृषा ने अपने आलोचकों को तगड़ा जवाब दिया है। तृषा की पोस्ट और स्टोरीज में उनके जन्मदिन की खास झलकियां भी थीं। इन खास पलों में भी उनका पालतू डॉग 'इज्जी' शामिल था। 

विज्ञापन

तृषा कृष्णन और विजय का रिश्ता
बीते कुछ समय से एक्ट्रेस तृषा और अभिनेता-राजनेता विजय के रिश्ता काफी समय से सुर्खियों में है। हालांकि अब तक दोनों पक्षों की तरफ की इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई। हाल ही में तिरुमाला की यात्रा के बाद तृषा को विजय के चेन्नई वाले घर पर देखा गया था, जिसके बाद फिर से यह रिश्ता एक बार खबरों में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें