फैन का बढ़ाया हौसला
यश ने अपने फैन क्लब के शिवमोग्गा जिला अध्यक्ष सुनील से वीडियो कॉल के जरिए बात की, जो इस समय रेक्टल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ रहे हैं। यश ने सुनील और उनके परिवार से बात कर उनका हाल-चाल जाना और उन्हें हिम्मत दी।
'टॉक्सिक' में नजर आएंगे यश
यश इन दिनों दो बड़ी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। यश पहले टॉक्सिक (Toxic) में नजर आएंगे। इस फिल्म को यश खुद प्रोड्यूस भी कर रहे हैं। पहले यह फिल्म 4 जून को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी वर्ल्डवाइड रिलीज की प्लानिंग को और बड़ा करने के लिए इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है।
'रामायण' में रावण के रोल में नजर आएंगे यश
'टॉक्सिक' के बाद यश इस साल फिल्म 'रामायण' (Ramayana) में नजर आएंगे। यह भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में यश के अलावा साई पल्लवी (सीता), रणबीर कपूर (राम) और सनी देओल (हनुमान) मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का पहला भाग इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर रिलीज, दिखा नई स्टार कास्ट के साथ पुरानी यादों का तड़का; नेटिजन्स ने दी खास प्रतिक्रिया